Page Loader
परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज
परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर आएगी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज

Dec 10, 2022
08:32 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आई थी। रिभु दासगुप्ता ने इसका निर्देशन किया है। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि यह फिल्म 16 दिसंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। सिनेमारेअर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर जानकारी दी है। हालांकि, OTT रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिल्म

देशभक्ति पर आधारित है यह फिल्म

परिणीति की यह फिल्म देशभक्ति की भावना को जागृत करती है। इसमें परिणीति के साथ अभिनेता हार्डी संधू की जोड़ी बनी है। फिल्म एक जासूसी की कहानी है, जो देश के मिशन को पूरा करने पर आधारित है। इसमें परिणीति रॉ एजेंट के रूप में पर्दे पर दिखी हैं। शदर केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म ने दुनियाभर में मात्र 1.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्विटर पोस्ट