NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा
    मनोरंजन

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 01, 2023, 09:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पंजाब में हुई थी मुलाकात

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी इस नए रोमांस की खूब चर्चा हो रही है। कुछ दिन पहले जब परिणीति और राघव को साथ में देखा गया और उनकी डेटिंग की खबरें आईं तो लोग खुश होने के साथ ही हैरान भी हो गए। हर किसी के मन में यह सवाल आया कि आखिर यह जोड़ी कब और कहां बनी। अब इसको लेकर जानकारी सामने आई है।

    पंजाब में शुरू हुआ परिणीति और राघव का रोमांस

    ई टाइम्स की खबर के अनुसार, परिणीति और राघव का रोमांस पंजाब में तब शुरू हुआ था, जब वह वहां अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि पंजाब में ही परिणीति और राघव पहली बार मिले थे। सूत्र ने कहा कि यह साफ नहीं है कि दोनों के रिश्ते को कितना समय हो गया है, लेकिन कम से कम छह महीने तो हुए ही हैं क्योंकि बात शादी तक पहुंच गई है।

    क्या है दोनों का पंजाब कनेक्शन?

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। राघव चड्ढा वहां मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त हैं। दूसरी तरफ परिणीति ने हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग पंजाब में हुई है। 'चमकीला' पंजाब के लोकप्रिय गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। संभव है कि परिणीति और राघव की मुलाकात इस फिल्म के ही सिलसिले में हुई हो।

    क्यों तेज है चर्चाओं का बाजार? 

    कुछ दिन पहले राघव और परिणीति को मुंबई में दो दिन लगातार रेस्त्रां के बाहर देखा गया। इसके बाद से दोनों की डेटिंग की चर्चा शुरु हो गई। जब राघव से पत्रकारों ने परिणीति के बारे में पूछा तो वह शरमा गए। इससे उनके रिश्ते की बात और पुख्ता हुई। परिणीति को सेलिब्रिटी डिजाइर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस में भी देखा गया और चर्चा हुई कि वह अपनी शादी के सिलसिले में यहां आई हैं।

    इन लोगों ने पुख्ता की खबर

    कुछ दिन पहले राघव और परिणीति दिल्ली एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे। चर्चाओं के बीच AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दोनों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी। इससे उनके रिश्ते पर मुहर लग गई। परिणीति के को-स्टार रह चुके हार्डी संधू ने भी एक इंटरव्यू में पुष्टि की और कहा कि वह उन्हें शादी की बधाई दे चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही रोका करने जा रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा के आने से भी लग रहे कयास

    शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई हैं। वह पहली बार पूरे परिवार के साथ भारत आई हैं। कयास लग रहे हैं कि वह भी परिणीति के रोके के लिए परिवार संग पहुंची हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करने वाले हैं शादी, हार्डी संधू ने की पुष्टि राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा

    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा का पुराना वीडियो वायरल परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति चोपड़ा 10 अप्रैल को करेंगी राघव चड्ढा से सगाई? परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    अप्रैल फूल डे: OTT पर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन कॉमेडी फिल्में मनोरंजन
    रानी मुखर्जी ने अब खोला राज, बताया मां बनने के बाद क्यों हुईं अभिनय से दूर रानी मुखर्जी
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची प्रियंका चोपड़ा
    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023