पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' का टीजर जारी, दिल छूने को तैयार भावुक कहानी
क्या है खबर?
बॉलीवुड निर्देशक अमित राय संवेदनशील विषयों को मनोरंजन तरीके से पेश करने में माहिर हैं। पहले उनकी फिल्म 'ओह माय गॉड' (2012) और 'OMG' (2023) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था। अब वह अपनी अगली फिल्म 'ओह माय डॉग' के साथ फिल्मी पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसका टीजर जारी हो गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा, 'कैनाइन स्टार्स' ऑस्कर और ब्रूनो समेत 250 से ज्यादा कुत्ते फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
रिलीज
इंसान और कुत्तों की भावनात्मक कहानी, इस दिन आएगी फिल्म
टीजर एक ऐसी दिल छू लेने वाली कहानी दर्शाता है, जो इंसान और कुत्तों के बीच के बिना शर्त वाले प्यार और वफादारी का जश्न मनाता है। इसकी शुरुआत अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गाने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों' से होती है। फिल्म में पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार और विजय मिश्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। बाबूलाल बाइस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर बनी 'ओह माय डॉग' 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
'OMG 2' DIRECTOR AMIT RAI'S NEXT FILM IS 'OHH MY DOG' – TEASER OUT NOW – IN CINEMAS 31 JULY 2026... #AmitRai, who previously directed the much-loved and successful #OhMyGod2, returns with his next film, titled #OhhMyDog, which is set for a theatrical release on 31 July 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 7, 2026
The… pic.twitter.com/BL0TvNz7QA