Loading...
UPSC करना चाहते थे पंकज त्रिपाठी, कपिल शर्मा के शो में खोला दिल में दबा राज
कपिल शर्मा के शो में पहुंचे पंकज त्रिपाठी

UPSC करना चाहते थे पंकज त्रिपाठी, कपिल शर्मा के शो में खोला दिल में दबा राज

Nov 04, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने 5वें सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट चुका है। हालिया एपिसोड का प्रोमो निर्माताओं द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसमें मेहमान बनकर पंकज त्रिपाठी, काॅमेडियन जाकिर खान और एजुकेटर डॉ विकास दिव्यकीर्ति पहुंचे। प्रोमो की शुरुआत कपिल द्वारा तीनों मेहमानों के स्वागत से हुई। इसके बाद माहौल काफी मजाकिया और मस्तीभरा हो गया। इस दौरान पंकज ने बताया कि वह UPSC की तैयारी करना चाहते थे।

खुलासा

अभिनेता ने माना कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने का था मन

प्राेमाे के मुताबिक, पंकज ने विकास के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि वह उनसे एक क्लासरूम में मिले थे।

इस पर कपिल पूछते हैं कि क्या अभिनेता UPSC की तैयारी कर रहे थे, तो पंकज ने स्वीकारा कि वह कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करना चाहते थे।

इस पर कपिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "हम सब UPSC की तैयारी करना चाहते थे।"

उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद दर्शक भी हंस पड़े।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

एपिसोड के लिए बेताब दिखे लोग

प्रोमो में कई मजेदार पल भी आए जब सुनील ग्रोवर ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैरोडी की। उनके किरदार को पहले पंकज ने फिल्म 'मैं अटल हूं' (2024) में निभाया था।

जाकिर भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के जरिए शो में तड़का लगाते दिखे। प्रोमो देखने के बाद लोग भी एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित हूं।'

एक अन्य ने लिखा, 'यह बहुत मजेदार होगा।'

ADVERTISEMENT