Loading...
पंकज त्रिपाठी का बॉलीवुड रोमांस पर तंज, बोले- कम उम्र का प्यार सिर्फ हार्मोन का खेल
पंकज त्रिपाठी बोले- 30 की उम्र के बाद ही समझ आता है प्यार का असली मतलब

पंकज त्रिपाठी का बॉलीवुड रोमांस पर तंज, बोले- कम उम्र का प्यार सिर्फ हार्मोन का खेल

Nov 25, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

हिंदी सिनेमा में रोमांटिक रिश्तों के चित्रण पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अपनी बेबाक राय रखी है। उनका मानना है कि खासकर कम उम्र के किरदारों पर बनी कई प्रेम कहानियां परिपक्व रिश्तों के बजाय शारीरिक आकर्षण पर ज्यादा केंद्रित होती हैं। पंकज के मुताबिक, प्यार उम्र और अनुभव के साथ गहरा होता है और फिल्मों में दिखाई जाने वाली हर युवा प्रेम कहानी में प्यार की गहराई नहीं होती।

प्यार

पंकज ने बताया कब शुरू होता है असली प्यार

बॉलीवुड जिन रोमांटिक कहानियों पर सबसे ज्यादा निर्भर रहा है, उन पर बात करते हुए पंकज ने न्यूज 18 से कहा, "मेरा मानना है कि जो टीनएज लव स्टोरीज होती हैं, जिस पर हिंदी सिनेमा बहुत भरोसा करता है, वो प्रेम कहानी से ज्यादा हार्मोन की कहानी है।"

उन्होंने बताया कि असली, टिकाऊ और गहरी समझ वाला प्यार जीवन के एक ज्यादा परिपक्व दौर में आता है, जब इंसान खुद को और रिश्तों को बेहतर तरीके से समझ पाता है।

प्रेम कहानी

30-35 की उम्र के बाद शुरू होती है असली लव स्टोरी

पंकज के अनुसार, उम्र और अनुभव के साथ प्यार का असली मतलब बेहतर समझ आता है। वो बोले, लव स्टोरी शुरू ही होती है 30-35 के बाद। उससे पहले जितनी कहानियां हैं, वो सिर्फ हार्मोन का असर होती हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं ऐसी कहानियां लाना चाहता हूं, जो दर्शक के तौर पर मुझे खुद पसंद आती हों। मैं वैसी कहानी दिखाना चाहता हूं लोगों को, जो मुझे पसंद है, जो मैं देख भी सकता हूं और कर भी सकता हूं।"

ADVERTISEMENT

वर्कफ्रंट

अधेड़ उम्र के शख्स की प्रेम कहानी में दिखे पंकज 

पंकज पिछली बार फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में दिखे। फिल्म पर उन्होंने कहा, "इसमें एक परिपक्व आदमी की कहानी है, जिसमें सिर्फ हार्मोन हावी नहीं। हर कहानी आपके अंदर कोई न कोई हार्मोन पैदा करती है। ये ऐसी लव स्टोरी है, जिसमें हार्मोन की भूमिका कम और असली प्यार की भूमिका ज्यादा है।"

फिल्म में पंकज ने लखनऊ में अकेले रहने वाले अधेड़ उम्र के रंजन दुबे का किरदार निभाया है, जिनके घर हेलेन (अदिति राव हैदरी) काम करने आती है।

ADVERTISEMENT