'ओह माय डॉग' से पहले OTT पर देखिए पंकज त्रिपाठी की ये 5 धांसू फिल्में-वेब सीरीज
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार अदाकारी और शानदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अब वह निर्देशक अमित राय की आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म की रिलीज से पहले अगर आप पंकज के बेहतरीन अभिनय का आनंद लेना चाहते हैं, तो उनकी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज OTT पर जरूर देखें।
#1 & #2
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'स्त्री'
2012 में रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लोगों ने पंकज के किरदार को खूब पसंद किया था। उनके शांत, लेकिन डरावने अंदाज ने बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा बदल दी थी। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का पहला भाग 2018 में आया था। इसमें पंकज अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग दिखाते हुए नजर आए थे। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस'
साल 2018 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में पंकज कालीन भैया के किरदार में नजर आए थे। इसमें उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'क्रिमिनल जस्टिस' का पहला सीजन 2019 में आया था। इसमें पंकज वकील माधव मिश्रा के किरदार में नजर आए थे। अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'लूडो'
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'लूडो' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज गैंगस्टर की भूमिका में नजर आए थे। उनका बेतरतीब और मनमौजी अभिनय बेहद मनोरंजक था। इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।