LOADING...
राम नवमी पर फिल्म 'नागबंधम' की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, दुनियाभर में देगी दस्तक

राम नवमी पर फिल्म 'नागबंधम' की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, दुनियाभर में देगी दस्तक

Mar 26, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

पैन-इंडिया पौराणिक ड्रामा फिल्म 'नागबंधम' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। अभिनेता महेश बाबू ने 'महाशिवरात्रि' के शुभ अवसर पर इसका टीजर जारी किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब 'राम नवमी' 2026 के खास मौके पर फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया गया है। 'नागबंधम' का निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और NIK स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है, जबकि लेखन और निर्देशन अभिषेक नामा द्वारा किया गया है।

रिलीज

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'नागबंधम'

निर्माताओं ने 'नागबंधम' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख जारी की है। यह 3 जुलाई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकाें का मनोरंजन करने को उतरेगी। मुख्य अभिनेता विराट कर्ण हैं, जिन्होंने 'महादेव' का किरदार निभाया है, जबकि माता 'पार्वती' की भूमिका में अभिनेत्री नाभा नतेश नजर आएंगी। ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इसकी कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement