
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिल गई नई सोनू, यह अभिनेत्री निभाएंगी किरदार
क्या है खबर?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैन्स लंबे समय से शो में दयाबेन के किरदार की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी या मेकर्स उन्हें रिप्लेस करने वाले हैं।
वहीं, कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि शो में सोनू का किरदार निभाने वालीं निधि भानुशाली भी 'तारक मेहता' में दिखाई नहीं देंगी। अब इससे जुडी नई अपडेट सामने आई है।
रिपोर्ट
पलक सिधवानी ने निधि को किया रिप्लेस
अब 'तारक मेहता' के मेकर्स ने निधि का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है।
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, निधि को शो में पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पलक ने गुरुवार से शो की शूटिंग शुरू भी कर दी है।
मालूम हो कि शो में मेकर्स ने सोनू के किरदार को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा था।
इसी के साथ सोनू को शो से एक्जिट करवाया गया था।
जानकारी
इस तरह पलक की शो में होगी एंट्री
अब सोनू पढ़ाई कर वापस भारत लौटने वाली हैं। इसी के साथ शो में नई सोनू यानी कि पलक की शो में एंट्री करवाई जाएगी। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि शो में कब से नई सोनू दिखाई देंगी।
इंस्टाग्राम पोस्ट
पलक सिधवानी का इंस्टाग्राम पोस्ट
जानकारी
वेब सीरीज़ 'होस्टेज' में आ चुकी हैं नजर
इससे पहले पलक कई शॉर्ट्स फिल्म और एड में दिख चुकी हैं। पलक, रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा के लीड रोल वाली वेब सीरीज़ 'होस्टेज' में भी नजर आ चुकी हैं। इसे सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया था।
कारण
पढ़ाई की वजह से निधि ने छोड़ा शो
जानकारी के मुताबिक, निधि ने पढ़ाई की वजह से शो को छोड़ दिया था।
सोर्स ने बताया था, "वह मीठीबाई कॉलेज (मुंबई) से ग्रेजुएशन कर रही हैं और वह पढ़ाई में काफी फोकस रहती हैं। अब वह अपनी पढ़ाई में ध्यान देना चाहती हैं। हालांकि मेकर्स ने उन्हें पढ़ाई करने और अपने अनुसार शूट करने का भी प्रस्ताव रखा था।"
इसके बावजूद भी निधि का पढ़ाई में फोकस कर पाना मुश्किल था जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया था।
जानकारी
2012 में बनीं थीं शो का हिस्सा
बता दें कि निधि पिछले सात साल से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा थीं। इस शो से वह साल 2012 में जुड़ी थीं। निधि के पहले सोनू का किरदार झील मेहता निभाती थीं।
रिपोर्ट्स
शो में वापस लौटेंगी दिशा!
मालूम हो कि 'तारक मेहता' को कई और अन्य लोकप्रिय किरदारों ने छोड़ा है।
उसमें सबसे लोकप्रिय टप्पू (भव्य गांधी) हैं। आठ साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद भव्य ने शो को बॉय बोल दिया।
टप्पू के अलावा दिशा वकानी भी लंबे समय से शो में नजर नहीं आईं हैं।
कई बार शो में दिशा की वापसी की खबरें आ चुकी हैं लेकिन अब तक कंफर्म नहीं है कि दिशा शो मेें वापस लौटेंगी या नहीं।
रिएक्शन
कोई नहीं ले सकता दिशा की जगह- दिलीप
वहीं, हाल ही मे एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी (जेठा लाल) ने दिशा के शो में लौटने पर कहा था, "मुझे नहीं मालूम। ऐसा हो भी सकता है कि दिशा, दयाबेन के लिए वापस लौट आएं। मैं ऐसे उम्मीद भी कर रहा हूं।"
दिलीप ने यह भी कहा था कि दिशा की जगह कोई नहीं ले सकता क्योंकि इसके लिए उन्होंने साढ़े नौ साल कड़ी मेहनत की है।
शो में दिशा और दिलीप की जोड़ी को काफी पसंद आती है।
अभिनय
आखिरी बार 2017 में शो में आईं थीं नजर
दिशा ने सितंबर, 2017 में आखिरी बार शो के लिए शूट किया था। उसके बाद वह मैटरनिटी लीव पर चली गईं थीं।
पहले कहा जा रहा था कि छह महीने के ब्रेक के बाद वह शो में लौट आएंगी। हालांकि, उनके लौटने की खबरें संदेहपूर्ण हमेशा से थीं।
शो के मेकर्स ने भी दिशा को सीरियल में वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन दिशा शो में अब तक नहीं लौटीं हैं।