Loading...
आतिफ असलम ने भारत में प्रतिबंध पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फैंस मुझे VPN पर सुनते हैं
आतिफ असलम ने भारत में अपने बैन होने पर प्रतिक्रिया दी

आतिफ असलम ने भारत में प्रतिबंध पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फैंस मुझे VPN पर सुनते हैं

Aug 12, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

साल 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते 2016 में पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इन कलाकारों में पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम भी शामिल थे, जिन्होंने अपने प्रतिबंध होने पर खुलकर बात की। उन्होंने भारत में अपनी अनुपस्थित पर कहा कि उन्हें बैन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद उनके फैंस उन्हें सुनने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं।

प्रतिक्रिया

"मैं पायरेसी का समर्थन नहीं करता, लेकिन संगीत पहुंच जाता है"

क्रिस फेड के यूट्यूब चैनल पर गायक ने कहा, "भारत में मुझ पर प्रतिबंध लगे लगभग 10 साल हो गए। यह भारतीय सरकार का फैसला था; उन्होंने पाकिस्तान के कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। पिछले 10 सालों से मैंने वहां कोई गाना नहीं गाया है। मेरे फैंस VPN के जरिए गाने सुनते हैं और CD बनाकर दूसरों को देते हैं। मैं पायरेसी का समर्थन नहीं करता, लेकिन संगीत जहां पहुंचना चाहिए वहां पहुंच ही जाता है।"

संदेश

भारत में अपने फैंस को याद करते हैं आतिफ

आतिफ ने अपने भारतीय फैंस से कहा, "मैं हमेशा से आपको बताना चाहता था कि मुझे आपकी बहुत याद आती है। मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती, लेकिन आपकी बहुत याद आती है।"

उन्होंने बताया कि अगर यह प्रतिबंध नहीं लगता, तो शायद वह अपना संगीत नहीं बना पाते। इसके लिए उन्होंने प्रतिबंध लगाने वालों को धन्यवाद कहा।

बता दें, आतिफ ने 'दिल दियां गल्लां', 'तेरे बिन' और 'बेइंतहा' समेत कई लोकप्रिय भारतीय गानों को आवाज दी है।

ADVERTISEMENT