पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' की बेंगलुरु में 2 स्क्रीनिंग पर विवाद, रद्द हुआ कार्यक्रम
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में विवाद चरम पर है। इसका असर पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' पर भी पड़ा है, क्योंकि इसके लिए बेंगलुरु में तय 2 वॉच-पार्टी रद्द हो गईं। यह कार्यक्रम 28 नवंबर और 5 दिसंबर को होना था। सोशल मीडिया पर वायरल आमंत्रण पत्र में आने वालों से पाकिस्तानी कपड़े पहनने के लिए कहा गया था, जिसे लेकर खूब आलोचना हुई। इस विवाद ने बेंगलुरु पुलिस का ध्यान भी खींचा।
आयोजन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनिंग के प्रमोशनल पोस्टर
विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' की 2 निजी स्क्रीनिंग के प्रमोशनल पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। ये कार्यक्रम बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर होने वाले थे।
पहले कार्यक्रम का आयोजन द ब्लूम सोसाइटी सिस्टर्स क्लब द्वारा 28 नवंबर को फ्रेजर टाउन के शीश कबाब में होना तय था। रिपोर्ट के मुताबिक प्रवेश फीस 1,999 रुपये प्रति व्यक्ति थी।
दूसरा कार्यक्रम 5 दिसंबर को जयमहल एक्सटेंशन के मोवी प्राइवेट थिएटर में होना था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
A fan gathering and special watch party for the Pakistani drama Dar-E-Nijat is scheduled to take place on November 28 at Sheesh Kebab, Frazer Town, Bengaluru. The event will include snacks and a Persian/Arabian dinner, with an entry fee of ₹1,999 per person.
— Anviksha (@Anviksha_) November 24, 2026
Another fan… pic.twitter.com/EzL3pEV1SK
विरोध
स्क्रीनिंग को रोकने की उठी मांग
पोस्ट वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानी कंटेंट की स्क्रीनिंग होस्ट करने और मेहमानों को शो के किरदारों जैसे कपड़े पहनने के लिए उकसाने पर सवाल उठाए।
लोगों ने बेंगलुरु पुलिस से भी मामले में दखल देने की मांग की।
इसके बाद लोकल पुलिस ने पुष्टि की कि स्क्रीनिंग को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि शो रद्द किए गए हैं। इस बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर अच्छा लगेगा।"