Loading...
अगस्त का दूसरा हफ्ता होगा धमाकेदार, OTT पर देखने मिलेंगी ये नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर होगा बड़ा धमाका

अगस्त का दूसरा हफ्ता होगा धमाकेदार, OTT पर देखने मिलेंगी ये नई फिल्में-सीरीज

Aug 10, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

अगस्त 2026 का दूसरा हफ्ता OTT दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 10 से 16 अगस्त के बीच कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। इस दौरान दर्शकों को कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और सस्पेंस-थ्रिलर का भरपूर मजा मिलेगा। अगर आप भी इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया और मनोरंजक देखने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज इस सूची में शामिल हैं।

#1 & #2

'कौन बनेगा करोड़पति 18' और 'भारत भाग्य विधाता'

क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त को वापसी करने वाला है। इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। आप इस शो को OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रात 9 बजे देख सकते हैं।

'भारत भाग्य विधाता' 14 अगस्त, 2026 को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे मुख्य भूमिका में हैं।

#3 & #4

'कॉकटेल 2' और 'बिग बॉस- द कॉमन मैन'

'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद 14 अगस्त, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

लोकप्रिय तमिल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 10वां सीजन 16 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाला है। आप इसे OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस शो को विजय सेतुपति होस्ट करेंगे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

'ट्रेटर्स 2'

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का एलान हो चुका है। यह शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर के इस शो में मल्लिका शेरावत से लेकर रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा के साथ-साथ 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।

ADVERTISEMENT