अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
क्या है खबर?
OTT के चाहने वालों के लिए अगस्त, 2026 का पहला हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। दरअसल इस दौरान रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों की कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। अगर आप इस सप्ताह कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि कौन-सी नई फिल्में-सीरीज विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में आइए पूरी सूची देखते हैं।
#1 & #2
'उयिर' और 'ऑपरेशन सफेद सागर'
मलयालम सिनेमा की थ्रिलर फिल्म 'उयिर' 4 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वली है। एम पद्मकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काफी रोमांचक मोड़ और सस्पेंस देखने को मिलता है।
जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ अभिनीत वेब सीरीज 'ऑपरेशन सागर सफेद' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज भारतीय वायुसेना के साहस, संघर्ष और मिशन की कहानी दर्शकों को दिखाएगा।
#3 & #4
'मैं वापस आऊंगा' और 'लेनिन'
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अखिल अक्कीनेनी की फिल्म 'लेनिन' 7 अगस्त से ZEE5 पर दस्तक देगी। अखिल की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।