इस हफ्ते OTT पर नहीं होगी बोरियत, रिलीज होंगी ये 5 दमदार फिल्में-वेब सीरीज
क्या है खबर?
28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का समय OTT दर्शकों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जैसे कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। नई कहानियों और मनोरंजन का भरपूर डोज देने वाली इन रिलीज का दर्शकों को इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-सी फिल्म या सीरीज कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
#1 & #2
'ओह माय डॉग' और 'पूजा मेरी जान'
भावनात्मक फैमिली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ओह माय डॉग' में पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा नजर आए थे। इस फिल्म को आप 1 अक्टूबर को देख सकते हैं। यह OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'पूजा मेरी जान' को आप 2 अक्टूबर से OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं। इसमें मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज दिखाई देंगे।
#3 & #4
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' और '#लव'
मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा' में निविन पॉली और ममिता बैजू मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म 2 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
तमिल रोमांटिक वेब सीरीज '#लव' को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह 2 अक्टूबर से स्ट्रीम होने वाली है। इसमें अर्जुन दास के साथ ऐश्वर्या लक्ष्मी, तारा और मैथ्यू मुख्य भूमिका में हैं।
जानकारी
#5 'दुपहिया सीजन 2'
कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'दुपहिया' का सीजन 2 आने वाला है। सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज को आप 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे और भुवन अरोड़ा जैसे सितारे हैं।