Loading...
OTT पर इस हफ्ते मचेगा धमाल, रिलीज होंगी ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में-वेब सीरीज

OTT पर इस हफ्ते मचेगा धमाल, रिलीज होंगी ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज

Aug 17, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

अगस्त, 2026 का तीसरा सप्ताह OTT प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। 17 से 23 अगस्त के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। दर्शकों को इस दौरान कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, क्राइम और सस्पेंस-थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। अगर आप भी इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो आइए नजर डालते हैं आने वाली बड़ी फिल्मों और सीरीज की सूची पर।

#1 & #2

'वेलकम टू द जंगल' और 'प्यार प्रेमा कल्याणम'

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 21 अगस्त को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी के साथ-साथ कई अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं।

रोमांटिक कामेडी तमिल फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' भी 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।। बता दें यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

#3 & #4

'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन और 'चेन्नई लव स्टोरी'

राजनीतिक रोमांटिक थ्रिलर 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' बदले की कहानी पर आधारित एक वेब सीरीज है। इसके एपिसोड हर शुक्रवार आते हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चेन्नई लव स्टोरी' को आप 21 अगस्त से सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसमें किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'फेसिंग एल चापो'

क्राइम ड्रामा 'फेसिंग एल चापो' एक स्पेनिश थ्रिलर सीरीज है, जो 21 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी 2 मैक्सिकन पुलिस अधिकारियों पर आधारित है। यह सीरीज भी हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी।

ADVERTISEMENT