Page Loader
OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज
OTT और थिएटर में आज रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज

Dec 16, 2022
10:52 am

क्या है खबर?

OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए कंटेंट की भरमार है। यहां रोज कुछ न कुछ नया रिलीज होता है। जहां बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ता है, वहीं OTT पर आए दिन नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होती रहती हैं। आज यानी 16 दिसंबर को ना सिर्फ OTT, बल्कि थिएटर में भी दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज मिलेगा। आइए जानते हैं आज आप किन नई फिल्मों और सीरीज का मजा ले सकते हैं।

#1

गोविंदा नाम मेरा

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की। यह आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को इसलिए भी इंतजार है, क्योंकि इसमें अभिनेता विक्की कौशल की कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलेगी। फिल्म में जहां भूमि पेडनेकर उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, वहीं कियारा आडवाणी उनकी प्रेमिका बनी हैं। यह फिल्म शशांक खैतान के निर्देशन में बनी है। चर्चा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भी मेहमान भूमिका निभाएंगे।

#2

कोड नेम तिरंगा

'कोड नेम तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा ने एक रॉ एजेंट दुर्गा सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म में हार्डी संधु, अपारशक्ति खुराना और शरद केलकर भी हैं। इस स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी रिभु दासगुप्ता ने लिखी थी और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया। टी-सीरीज और रिलांयस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। आज से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में परिणीति का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा।

#3

अरिप्पु (डेक्लरेशन)

अरिप्पु एक मलयालम फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर 16 दिसंबर को आ रही है। फिल्म मलयालम के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। अगर इसकी कहानी की बात करें तो 'अरिप्पु' फैक्ट्री में काम करने वाली एक जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद बदल जाती है। फिल्म में यह जोड़ी अपने साथ हुए इस घटना के बाद निजी और पेशेवर जिंदगी में मची उथल-पुथल के बीच संघर्ष करती हुआ नजर आती है।

#4

अवतार: द वे ऑफ वॉटर

थिएटर रिलीज की बात करें तो आज हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार' का दूसरा भाग 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में आ रहा है। फिल्म देशभर में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इसमें इंसान और पेंडोरावासियों के बीच पानी के अंदर भी लड़ाई होगी, जैसा ट्रेलर में दिख चुका है। निर्देशक जेम्स कैमरून ने कहा था कि वह 'अवतार 2' के आद 'अवतार 3', 'अवतार 4' और 'अवतार 5' भी लाएंगे।

सीरीज

हाफ पैंट्स फुल पैंट्स

यह वेब सीरीज आपको बचपन की जादुई दुनिया के सफर पर ले जाएगी। इसकी कहानी दक्षिण भारत के एक मनोरम शहर पर आधारित है। इसमें एक छोटा लड़का आनंद उर्फ डब्बा, उसका परिवार और उसके दोस्तों की सीधी-सादी दुनिया देखने को मिलेगी, जो अपने सपनों का पीछा करने के लिए घर छोड़ कर नए सफर पर निकल पड़ता है। यह सीरीज आज यानी 16 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया भर के 240 देशों में स्ट्रीम होगी।

डॉक्यूमेंट्री सीरीज

इंडियन प्रीडेटर: बीस्ट ऑफ बैंगलोर

यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यह 'इंडियन प्रीडेटर' का चौथा सीजन है। इसके पिछले तीनों सीजन दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरे थे। इस सीजन में उदय शेट्टी के अपराध को दिखाया जाएगा, जिसे रात में शहर में महिलाओं की निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कठोर अपराध के बावजूद दया याचिका के कारण उसकी सजा को आजीवन कारावास से घटाकर 30 साल कर दिया गया।