NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा आयोजन
    अगली खबर
    ऑस्कर 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा आयोजन
    ऑस्कर 2024 की तारीख का हुआ ऐलान

    ऑस्कर 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा आयोजन

    लेखन मेघा
    Apr 25, 2023
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड समारोह ऑस्कर का सितारे और प्रशंसक हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    ऑस्कर 2023 का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने पुरस्कार समारोह के 96वें संस्करण का ऐलान कर दिया है।

    सोमवार को एकेडमी की ओर से ऑस्कर 2024 के लिए होने वाले समारोह की तारीखों की घोषणा की गई है।

    आइए जानते हैं कब ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा।

    घोषणा

    इस दिन होगा समारोह

    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और ABC की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ऑस्कर 2024 की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार, ऑस्कर 10 मार्च, 2024 को आयोजित होगा।

    इसका आयोजन हर साल की तरह डॉल्बी थिएटर में होगा और यह दुनिया भर में 200 देशों में लाइव प्रसारित होगा।

    यह जानकारी एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई, जिसमें लिखा था, 'तारीख सेव करें। 96वां ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को होगा।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by theacademy on April 25, 2023 at 12:02 pm IST

    विस्तार

    ऐसे होंगे ऑस्कर 2024 के लिए नामांकन

    ऑस्कर 2024 में सामान्य श्रेणियों के आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2023 निर्धारित की गई है। शॉर्टलिस्ट के लिए प्रारंभिक मतदान 18 दिसंबर से शुरू होगा और इसके परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    नामांकन 11 से 16 जनवरी, 2024 तक होंगे और आधिकारिक नामांकन की घोषणा 23 जनवरी, 2024 को कर दी जाएगी।

    आधिकारिक घोषणा के बाद नामांकन और अंतिम मतदान के बीच चार सप्ताह का समय होगा, जो 22 फरवरी से शुरू होगा।

    विस्तार

    भारत के लिए खास था ऑस्कर 2023

    इस बार ऑस्कर 2023 भारत के लिए कई मायनों में खास रहा था। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एसएस राजामौली की 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था।

    यह इस श्रेणी में नामांकन हासिल करने वाला और जीतने वाले पहला भारतीय गाना था।

    इसके अलावा गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट विस्परर्स' ने भी ऑस्कर जीता था, जिसका निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया था।

    उपलब्धि

    इस फिल्म का रहा था ऑस्कर 2023 में जलवा

    इस साल हुए ऑस्कर में फिल्म 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' ने सर्वाधिक पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    इस फिल्म को 11 श्रेणियों में नामांकन मिला था और यह 7 में अवॉर्ड जीतने में सफल रही थी।

    यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही थी।

    मिशेल योह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, के हे क्वॉन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और जेमी ली कर्टिस सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'नाटू नाटू' पर राम चरण या जूनियर एनटीआर नहीं, लॉरेन गॉटलिब करेंगी लाइव परफॉर्म  एसएस राजामौली
    'ऑस्कर' को कैसे मिला यह नाम, जानिए दिलचस्प किस्से RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट हुई पांचों डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानें सबकुछ बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023: जानें कहां देखें अवॉर्ड पाने की रेस में शामिल ये फिल्में हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'आदिपुरुष' का लिरिक्ल मोशन पोस्टर अक्षय तृतीया पर हुआ जारी, धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते दिखे प्रभास  आदिपुरुष फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'किसी का भाई...' की धीमी शुरुआत, अपनी ही ईद रिलीज फिल्मों से पिछड़े सलमान  सलमान खान
    शाहरुख खान ने साइन करने के बाद क्यों छोड़ दी थी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'? शाहरुख खान
    प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकों का इंतजार  प्रियंका चोपड़ा

    हॉलीवुड समाचार

    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025