Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर नामांकित कोरियाई फिल्म 'मिनारी' 11 मई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज
मनोरंजन

ऑस्कर नामांकित कोरियाई फिल्म 'मिनारी' 11 मई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

ऑस्कर नामांकित कोरियाई फिल्म 'मिनारी' 11 मई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज
लेखन नेहा शर्मा
May 10, 2021, 05:06 pm 3 मिनट में पढ़ें
ऑस्कर नामांकित कोरियाई फिल्म 'मिनारी' 11 मई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

कोरियाई फिल्म 'मिनारी' की डिजिटल रिलीज को दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना, फिल्म की दुनियाभर में इतनी प्रशंसा जो हो चुकी है। अब जो खबर आ रही है, उससे दर्शक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, 'मिनारी' कल यानी 11 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों के बीच आ रही है। हाल ही में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह घोषणा की। आइए जानते हैं कैसी है दुनियाभर में सराही जा चुकी 'मिनारी' की कहानी।

जानकारी
एक अप्रवासी परिवार की कहानी है 'मिनारी'

ली इसाक चुंग के निर्देशन में बनी 'मिनारी' में युन, हान ये री, एलन किम, नोएल केट चो, यून यू जुंग और विल पैटन जैसे कलाकारों ने काम किया है। मिनारी' एक अप्रवासी परिवार की कहानी है, जो अरकांसस के दूरवर्ती बीहड़ इलाकों में रहने के लिए जाते हैं। इसमें दिखाया गया है कि जब बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति के अमेरिका में रहने के सपने का सामना वास्तविकता के साथ होता है, तब परिस्थितियां कैसी होती हैं।

सम्मान
यून यू जुंग को मिला था सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार

इस साल ऑस्कर 2021 में फिल्म में दिग्गज कोरियाई अभिनेत्री यून यू जुंग ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार हासिल किया था। ऐसा करके उन्होंने इतिहास रच दिया था क्योंकि ऑस्कर जीतने वाली वह पहली कोरियन अभिनेत्री बन गई थीं। बता दें कि यून यू जुंग की उम्र 73 साल है। 'मिनारी' में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है। अपनी शानदार अदाकारी सेयून यू जुंग ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया था।

उपलब्धि
फिल्म ने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी किया अपने नाम

'मिनारी' ने इस साल की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम किया है। हालांकि, इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में शामिल करने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। ग्लोब अवॉर्ड का आयोजन करने वाली संस्था हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन को कई शख्सियतों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिकी कंपनियों A 24 और प्लान B ने इस फिल्म का निर्माण किया है और इसमें पैसा लगाया है।

नामांकन
स्टीवन यून भी हुए थे ऑस्कर के लिए नामित

इस साल के ऑस्कर समारोह में 'मिनारी' को बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी जैसी छह अलग-अलग श्रेणियों में नामांकन मिले थे। 'मिनारी' में एशियाई अमेरिकी अभिनेता स्टीवन यून ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें ऑस्कर समारोह में बेस्ट एक्टर के लिए नामित किया गया था। खास बात यह है कि पहली बार कोई एशियाई अभिनेता ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुआ था। फिल्म में उन्होंने जैकोब नाम के एक महत्वकांक्षी व्यक्ति के चरित्र को बखूबी पर्दे पर उतारा था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
ऑस्कर पुरस्कार
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
ओपनिंग वीकेंड पर ही नेटफ्लिक्स पर एक करोड़ घंटे से ज्यादा देखी गई 'डार्लिंग्स'
ओपनिंग वीकेंड पर ही नेटफ्लिक्स पर एक करोड़ घंटे से ज्यादा देखी गई 'डार्लिंग्स' मनोरंजन
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील देश
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन खेलकूद
ऑस्कर पुरस्कार
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी मनोरंजन
ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध
ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध मनोरंजन
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस मनोरंजन
थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज'
थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022