Loading...
ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेत्री बारबरा बैरी का निधन, 12 साल से इस बीमारी से थीं पीड़ित
ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेत्री बारबरा बैरी का हुआ निधन

ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेत्री बारबरा बैरी का निधन, 12 साल से इस बीमारी से थीं पीड़ित

Oct 29, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

ऑस्कर पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड हो चुकीं हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बारबरा बैरी अब नहीं रहीं। 28 अक्टूबर को उन्होंने 95 साल की उम्र में अपने मैनहट्टन वाले घर पर दम तोड़ा। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी बेटी जेन हार्निक द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री को टर्मिनल कैंसर का पता चला था, और वह साल 2014 से इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रही थीं। उनके निधन से सिनेमा जगत शोक में डूब गया है।

बयान

बारबरा के निधन पर उनके प्रतिनिधि ने जारी किया भावुक बयान

एक आधिकारिक बयान में, दिग्गज अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा, "हार्निक परिवार की ओर से, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि उनकी मौत न्यूयॉर्क स्टेट मेडिकल एड इन डाइंग कानून के अनुसार मेडिकल मदद से हुई थी, जिसकी वह समर्थक और एडवोकेट थीं।"

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बारबरा ने टर्मिनल कैंसर का पता चलने के बाद अपने घर पर ही एंड-ऑफ-लाइफ केयर का विकल्प चुना था।

उनके निधन पर लोग उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

करियर

इन फिल्मों व शो से मशहूर हुईं थी बारबरा

23 मई, 1931 को शिकागो में जन्मीं बारबरा ने न्यूयॉर्क से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने 'द वुडन डिश', 'द क्रूसिबल' और 'सिग्निफिकेंट अदर' जैसे शो किए।

1979 में आई फिल्म 'ब्रेकिंग अवे' के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा, 1970 की म्यूजिकल कंपनी के लिए टोनी अवॉर्ड के साथ कई एमी नॉमिनेशन भी मिले थे।

उन्हें 'द फ्यूजिटिव', 'फैमिली टाइज' और 'नर्स जैकी' जैसे टीवी शो में भी देखा गया था।

ADVERTISEMENT