LOADING...
ऑस्कर 2026: पॉल थॉमस एंडरसन बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, इस फिल्म के लिए मिला पुरस्कार
पॉल थॉमस एंडरसन बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

ऑस्कर 2026: पॉल थॉमस एंडरसन बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, इस फिल्म के लिए मिला पुरस्कार

Mar 16, 2026
08:50 am

क्या है खबर?

98वें एकेडमी अवार्ड्स के मंच पर मशहूर निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने बाजी मार ली है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब पर आखिरकार कब्जा जमा लिया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' में बेहतरीन निर्देशन के लिए दिया गया है। पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के विजेता क्रिस्टोफर नोलन ने अपने हाथों से पॉल को ऑस्कर दिया जाे इस भव्य समारोह के सबसे यादगार पलों में से एक रहा।

ट्विटर पोस्ट

पॉल थॉमस ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर

प्रतिक्रिया

"लोगों के मुझ पर विश्वास की वजह से यहां हूं"

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए निर्देशक पॉल के नाम की जैसे ही घोषणा हुई, तो पहले तो वह चौंक गए। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार लेते वक्त निर्देशक ने कहा, "मैं यहां लोगों के मुझ पर विश्वास की वजह से हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और अपना समय दिया। फिल्म क्रू में होने का सबसे अच्छा हिस्सा यही है, लोगों के साथ रहना।" बता दें, फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पिक्वचर का पुरस्कार भी मिला है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पुरस्कार लेने के लिए मंच पर पहुंचे पॉल थॉमस एंडरसन

Advertisement

टक्कर

इन निर्देशकों के साथ थी पॉल की टक्कर

ऑस्कर जीतने के लिए निर्देशक पॉल ने सिनेमा जगत के इन दिग्गज निर्देशकों को पीछे छोड़ा है। इसमें पहला नाम रेयान कूगलर का है, जिन्हें फिल्म 'सिनर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नामांकन मिला था। दूसरा नाम क्लो झाओ का है, जिन्हें फिल्म 'हैमनेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नामांकन मिला था। तीसरा नाम जोआचिम ट्रायर है, जिन्हें फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नामांकन मिला था। वहीं, चौथे नंबर पर फिल्म 'F1' के लिए जोसेफ कोसिंस्की थे।

Advertisement