LOADING...
'बिग बॉस' में दाखिल हुए ऑरी, सलमान खान ने भी पूछा- करते क्या हो?
'बिग बॉस' में शामिल हुए ऑरी

'बिग बॉस' में दाखिल हुए ऑरी, सलमान खान ने भी पूछा- करते क्या हो?

Nov 24, 2023
06:06 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'मिस्ट्री बॉय' बन चुके ऑरी की लोकप्रियता प्रति दिन बढ़ती जा रही है। अब देश के सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी शामिल हो चुके हैं। बीते कुछ समय से ऑरी के 'बिग बॉस 17' में शामिल होने के कयास लग रहे थे। अब ऑरी 'बिग बॉस' के घर में शामिल हो चुके हैं। शो के नए प्रोमो ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

खबर

ऑरी की शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री 

शुक्रवार को 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ऑरी को 'बिग बॉस' के घर में भेजेंगे। शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें सलमान ऑरी का स्वागत करते और उनके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ऑरी की वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में एंट्री होगी। प्रोमो में ऑरी अपने साथ बहुत सारे सामान के साथ नजर आ रहे हैं। आखिर में सलमान ने भी ऑरी से पूछ लिया कि आखिर वह करते क्या हैं।

ट्विटर पोस्ट

'बिग बॉस 17' में ऑरी की एंट्री 

Advertisement

चर्चित 

कौन हैं ऑरी?

ऑरी का पूरा नाम ओरहान अवत्रामणि है। उनकी लगभग हर स्टारकिड से दोस्ती है। यही वजह है कि वह अक्सर सितारों की पार्टियों में देखे जाते हैं। ऑरी अजय देवगन की बेटी निसा के साथ अक्सर पार्टी करते देखे जाते हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर के साथ भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वह सारा अली खान और अनन्या पांडे के भी अच्छे दोस्त हैं। इन सितारों के साथ दिखने के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं।

Advertisement

रहस्य

'रहस्यमई पेशे' के कारण बढ़ी ऑरी की लोकप्रियता

सितारों के साथ दिखने के कारण ऑरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दर्शकों में इस बात को लेकर दिलचस्पी है कि आखिर ऑरी करते क्या हैं, जो उन्हें इन बड़ी हस्तियों के साथ पार्टी करने का मौका मिलता है। ऑरी ने अपने पेशे को अब तक रहस्य बनाकर रखा है। वह खुद को लिवर (जीने वाला) बताते हैं।

कॉफी विद करण

'कॉफी विद करण' में भी हुआ जिक्र

'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने सारा और अनन्या पांडे से भी ऑरी के पेशे के बारे में पूछा था। ये दोनों भी इसका जवाब नहीं दे सकी थीं। उन्होंने कहा था कि ऑरी खुद पर काम करते हैं। ऑरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जैसे एक्टिंग करने वाला एक्टर होता, वैसे वो अपनी जिंदगी जीते हैं इसलिए वह 'लिवर' हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस' में ऑरी के पेशे का खुलासा होगा या नहीं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

'बिग बॉस 17' जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय जैसे सितारे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो को शुक्रवार और शनिवार को सलमान और रविवार को अरबाज और सोहेल खान होस्त करते हैं।

Advertisement