ओरी ने सारा अली खान को क्यों किया ब्लॉक? अनबन पर खुलकर की बात
क्या है खबर?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में कई खुलासे किए हैं, जिसके बाद वो फिर चर्चा में आ गए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने सेलिब्रिटी दुनिया और असल जिंदगी के निजी रिश्तों के बीच के अंतर पर अपनी राय रखी। इसके अलावा ओरी ने ये भी बताया कि उन्होंने अभिनेत्री सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह के साथ अपनी पुरानी दोस्ती हमेशा के लिए क्यों खत्म कर दी।
खुलासा
ओरी का खुलासा
जब ओरी से पूछा गया कि उन्होंने किस सबसे मशहूर व्यक्ति को ब्लॉक या अनफॉलो किया है तो ओरी ने सारा का नाम लिया।
उन्होंने बताया, "हम बचपन के दोस्त थे और साथ में कॉलेज गए थे। जब सारा एक बहुत बड़े मामले से गुजर रही थीं, तब हम गोवा में थे और मैं उस पूरे समय उनके साथ था। सब मुझसे कह रहे थे कि मैं उनका साथ छोड़ दूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।"
आरोप
ओरी ने सारा पर लगाए ये आरोप
हालांकि, ओरी का आरोप है कि जब वह खुद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब सारा ने न तो उनसे संपर्क किया और ना ही उनका साथ दिया।
इस बात से ओरी को बहुत दुख पहुंचा कि सारा ने बदले में वैसा व्यवहार नहीं किया।
ओरी का आरोप है कि सारा की मां अमृता ने उन्हें डांटा और दूसरों के सामने उनके बारे में गलत बातें कहीं, जिससे उन्हें काफी बुरा लगा।
चाहत
सारा के साथ दोस्ती नहीं करना चाहते ओरी
ओरी ने आगे कहा, "अगर मैं अब भी सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करता हूं तो इसका मतलब ये होगा कि उनकी मां ने मेरे साथ जो कुछ भी किया और दूसरों से मेरे बारे में जो कुछ भी कहा, मुझे उससे कोई परेशानी नहीं है और मुझे कभी कोई माफी भी नहीं मिली, इसलिए मैं अब उसके साथ दोस्त बनकर नहीं रह सकता।"
ओरी के इस खुलासे से सभी हैरान रह गए हैं।