NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री बनने से पहले रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं परिणीति, जानिए उनकी अनसुनी बातें
    मनोरंजन

    अभिनेत्री बनने से पहले रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं परिणीति, जानिए उनकी अनसुनी बातें

    अभिनेत्री बनने से पहले रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं परिणीति, जानिए उनकी अनसुनी बातें
    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 22, 2021, 12:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अभिनेत्री बनने से पहले रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं परिणीति, जानिए उनकी अनसुनी बातें
    परिणीती चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके खाते से कई हिट फिल्में जुड़ी हैं। वो बात अलग है कि परिणीति ने अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह स्टारडम का स्वाद नहीं चखा। अपनी पहली ही फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' से परिणीति ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 22 अक्टूबर को परिणीति अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें।

    पढ़ाई में अव्वल रहीं परिणीति

    बचपन से ही परिणीति पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। 12वीं में टॉप करने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया था। इससे उत्साहित परिणीति ने पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस बनाए रखा। इसके बाद वह 17 साल की उम्र में इंग्लैंड चली गईं और मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली। पढ़ने में परिणीति इतनी अच्छी थीं कि वह यूनिवर्सिटी में आए नए बच्चों को पढ़ाती भी थीं।

    विदेश में मंदी के चलते जब चली गई थी नौकरी

    बहुत कम लोगो जानते हैं कि फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिणीति इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने बैंक में नौकरी भी की, लेकिन विदेश में मंदी की वजह से उनकी नौकरी चली गई। लिहाजा परिणीति 2009 में भारत आकर यशराज फिल्म्स से जुड़ गईं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था। बता दें कि परिणीति मशहूर फुटबॉल क्लब यूनाइटेड मैनचेस्टर क्लब में बतौर केटरिंग टीम लीडर भी काम कर चुकी हैं।

    रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं परिणीति

    परिणीति ने यशराज बैनर में काम करते हुए एक दिन के लिए रानी मुखर्जी की असिस्टेंट का काम भी किया था। परिणीति ने यह खुलासा किया था कि रानी पहली शख्स थीं, जिन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहिए। उस वक्त रानी ने परिणीति को देखते हुए कहा था कि वह प्रियंका की तरह फिल्मों में क्यों नहीं ट्राइ करतीं। इस पर परिणीति ने कहा था कि उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है।

    सैफ की दीवानी रही हैं परिणीति

    परिणीति हमेशा से सैफ अली खान की दीवानी रही हैं। कई बार वह उनके प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। परिणीति ने कहा था, "मैं लेज (चिप्स) के उन पैकेट्स को इकट्ठा किया करती थीं, जिनपर सैफ की फोटो होती थी। इतना ही नहीं मैं सैफ से शादी भी करना चाहती थी। यह बात मैंने करीना कपूर को भी बताई थी।" परिणीति ने बताया था कि उन्होंने सैफ की तस्वीर वाले चिप्स के 1,500 पैकेट संभाल रखे थे।

    संगीत की डिग्री ले चुकी हैं परिणीति

    परिणीती चोपड़ा ने संगीत में BA किया है। मतलब यह कि वह एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं। परिणीति अब तक अपनी फिल्मों के लिए तीन गाने गा चुकी हैं। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के गाने 'माना कि हम यार नहीं' में भी परिणीति ने अपनी आवाज दी थी। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि परिणीति को महंगे कपड़े पहनने का कोई शौक नहीं है। वह अच्छे कपड़े पहनने पर जोर देती हैं, फिर चाहे वे महंगे हों या नहीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    परिणीति चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    बॉलीवुड समाचार

    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' से हटाए गए दृश्यों को किया रिलीज  विवेक अग्निहोत्री

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज नेटफ्लिक्स

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023