Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
मनोरंजन

प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jul 18, 2021, 11:20 am 4 मिनट में पढ़ें
प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी दिलचस्प बातें

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन जगत में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाई है। दुनियाभर में इस अभिनेत्री ने लाखों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। फैंस प्रियंका की जिंदगी से जुड़े हर एक छोटे-बड़े पहलू को जानने में रुचि दिखाते हैं। आज प्रियंका अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में।

#1
एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थीं प्रियंका

प्रियंका आज भले ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं, लेकिन वह अपने जीवन में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थीं। मिस वर्ल्ड का ताज पहनने और अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने का सपना देखा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। प्रियंका के भाई ने उनका नाम मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया था, तभी उनका इंजीनियर बनने का सपना टूट गया था। आज वह दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

#2
प्रियंका ने तमिल फिल्म से किया एक्टिंग में डेब्यू

प्रियंका हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रही हैं। यह सभी जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में सबसे अधिक काम किया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने तमिल फिल्म से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 2002 की तमिल फिल्म 'थमिजन' से एक्टिंग में अपना पदार्पण किया था, जिसमें अभिनेता विजय लीड रोल में थे। बाद में उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

#3
प्रियंका ने फिल्म प्रोडक्शन में आजमाई किस्मत

फिल्मों में अभिनय के अलावा इस अभिनेत्री ने फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई है। प्रियंका ने 2015 में अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स की स्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस की मदद से प्रियंका फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को अवसर देती हैं। प्रियंका ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का निर्माण किया था। इस फिल्म को ऑस्कर में भी कई नामांकन मिले थे।

#4
समाजसेवा में प्रियंका ने दिया योगदान

फिल्मों के अलावा अभिनेत्री प्रियंका ने लोक कल्याणकारी और समाजिक कार्यों में अपनी रुचि दिखाई है। वह संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसडर भी हैं। वह बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती हैं। इसके अलावा उन्होंने 'द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन' की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम करना है। इस संगठन की मदद से प्रियंका वंचित बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश करती हैं।

#5
इस फिल्म के लिए प्रियंका का नाम गिनीज बुक में है दर्ज

प्रियंका ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवा लिया है। फिल्म 'वॉट्स यॉर राशी' में वह 12 अलग-अलग किरदारों में नजर आई थीं। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। यह रोमांस म्यूजिकल फिल्म 25 सितंबर, 2009 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इसमें हरमन बावेजा, अंजन श्रीवास्तव और दिलीप जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे।

#6
ट्विटर पर प्रियंका और निक के बीच बढ़ी नजदीकियां

कई लोगों को लगता है कि प्रियंका और उनके पति निक जोन्स की मुलाकात एक बड़े और भव्य कार्यक्रम में हुई होगी। इस कपल की पहली बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक और प्रियंका ने ट्विटर हैंडल पर बातचीत की शुरुआत की थी। इस कपल के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद प्रियंका ने अमेरिकी स्टार निक से एक दिसंबर, 2018 को शादी रचाई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा
निक जोनास
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
मैंने शतक लगाया था, फिर भी टीम से ड्राप कर दिया गया- क्रिकेटर मनोज तिवारी
मैंने शतक लगाया था, फिर भी टीम से ड्राप कर दिया गया- क्रिकेटर मनोज तिवारी खेलकूद
रहने के मामले में ये हैं दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे बुरे शहर
रहने के मामले में ये हैं दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे बुरे शहर दुनिया
आंध्र प्रदेश: शख्स ने 1998 में पास की थी परीक्षा, 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी
आंध्र प्रदेश: शख्स ने 1998 में पास की थी परीक्षा, 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी अजब-गजब
ऐपल वॉच पर यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं आप, यह है तरीका
ऐपल वॉच पर यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं आप, यह है तरीका टेक्नोलॉजी
एकनाथ शिंदे ने शेयर किया अपने खेमे के विधायक का पत्र, ठाकरे पर साधा निशाना
एकनाथ शिंदे ने शेयर किया अपने खेमे के विधायक का पत्र, ठाकरे पर साधा निशाना राजनीति
बॉलीवुड समाचार
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में मनोरंजन
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में
कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में मनोरंजन
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
और खबरें
निक जोनास
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल मनोरंजन
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता मनोरंजन
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात मनोरंजन
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस
प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022