'ओम का हरि' का ट्रेलर जारी, पहले हंसाकर फिर भावुक कर देगी पिता-बेटे की मजेदार नोकझोंक
क्या है खबर?
अंशुमान झा और रघुवीर यादव की फिल्म 'ओम का हरि' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिता और बेटे के खट्टे-मीठे रिश्ते पर आधारिक यह एक भावनात्मक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें सोनी राजदान भी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन हरि व्यास ने किया है, जबकि निर्माण खुद अंशुमान ने फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले किया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में दिवंगत गायिका आशा भोसले का आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' भी शामिल है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर
2 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अंशुमान और रघुबीर के किरदारों से होती है।
रघुबीर एक ऐसे पिता बने हैं, जो अपने तजुर्बे का हवाला देते हुए हमेशा अपना गुस्सैल स्वभाव दर्शाते हैं। वहीं अंशुमान उनके बेटे के किरदार में हैं, जिनकी अपने पिता से बिल्कुल नहीं बनती।
ट्रेलर हंसी के साथ-साथ भावनात्मक पलों को भी दर्शाता है, और कहानी दिल छूने का काम करती है।
'ओम का हरि' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Father vs Son. Love vs Ego. Life vs Death.
— Diganta Guha (@diganta_guha) September 3, 2026
The trailer of Om Ka Hari is out, and Anshuman Jha and Raghubir Yadav appear to be bringing a deeply relatable father-son equation to the big screen.
Directed by Harish Vyas, the family dramedy follows Hari Prasad (Raghubir Yadav),…