Loading...
'ओह माय डॉग' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर
'ओह माय डॉग' की OTT रिलीज तारीख आई

'ओह माय डॉग' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

Sep 29, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के साथ इसकी OTT रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.24 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कारण टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का शानदार प्रदर्शन था। अब 'ओह माय डॉग' OTT दर्शकों का दिल जीतने आ रही है।

ऐलान

जानिए 'ओह माय डॉग' की OTT रिलीज तारीख

'ओह माय डॉग' का निर्देशन अमित राय ने किया है और यह फिल्म इंसान और कुत्ते के बीच के गहरे, बिना शर्त प्यार और वफादारी की एक भावुक कहानी पर आधारित है।

निर्माताओं ने इसकी OTT रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए OTT रिलीज तारीख, 'अरे वाह, हमारी तारीख तय हो गई।'

फिल्म का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर होगा। इसमें पंकज के अलावा, माही राय, पवन मल्होत्रा और राजेश कुमार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT