'राजा शिवाजी' में 'बड़ी बेगम' के लिए विद्या बालन नहीं, ये अभिनेत्री थी पहली पसंद
क्या है खबर?
रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में गदर काट रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में, विद्या बालन ने बीजापुर के सुल्तान मोहम्मद आदिल शाह की पत्नी 'बड़ी बेगम' का किरदार निभाया है। हर बार की तरह अभिनेत्री अपने इस किरदार से भी दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं। ताजा जानकारी में पता चला है कि विद्या 'बड़ी बेगम' के किरदार के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं।
प्रस्ताव
विद्या बालन नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री को मिला था प्रस्ताव
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजुल मुखिदरात बड़ी साहिबा उर्फ 'बड़ी बेगम' की भूमिका के लिए सबसे पहले तब्बू को प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि तारीखों की समस्या के कारण उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद रितेश ने विद्या से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। ट्रेलर लॉन्च पर विद्या ने स्वीकारा भी था कि वह इतनी "चुनौतीपूर्ण" भूमिका निभाने का मौका नहीं छोड़ेंगी, खासकर जब फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज हो रही है।
फिल्म
'राजा शिवाजी' के बारे में
फिल्म में रितेश ने मराठा साम्राज्य और स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे सितारे इसका हिस्सा हैं। सलमान खान ने फिल्म में छोटा सा कैमियो करते हुए चार चांद लगा दिया है। फैंस उनकी उपस्थिति से काफी खुश हैं। फिल्म हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के लिए क्रूर अफजल खान के साथ छत्रपति के ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है।