
क्या शाहरुख ने नहीं बल्कि ऐश्वर्या ने खुद अपनी मैनेजर को आग से बचाया था?
क्या है खबर?
दीवाली के खास मौके पर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार ने पार्टी दी थी।
इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के लंहगे में आग लग गई थी। ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना सदानंद को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि शाहरुख खान ने अर्चना को आग से बचाने में मदद की थी।
लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ऐश्वर्या थीं जिनकी वजह से अर्चना के साथ हुए हादसे पर जल्द काबू पाया जा सका।
हालिया रिपोर्ट
शाहरूख से पहले मदद के लिए आगे आईं थीं ऐश्वर्या
TOI की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या के प्रेजेंस ऑफ माइंड की वजह से ही अर्चना को बचाया जा सका था।
अर्चना के लहंगे में आग लग गई थी तो ऐश्वर्या ने तुरंत सबसे पहले उनके जले हुए कपड़े उतारे। इसके बाद शाहरुख ने उनके शरीर को कवर-अप करने के लिए अपनी शेरवानी दी।
अर्चना के दोस्त के मुताबिक, "शाहरुख अर्चना को बचाने की प्रक्रिया में शामिल हुए और उन्होंने अपनी शेरवानी देकर शरीर को कवर करने में मदद की।"
बयान
और ज्यादा गंभीर हो सकता था हादसा
अर्चना के दोस्त ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर ऐश्वर्या ने अपने प्रेसेंस ऑफ माइंड का सही तरीके से इस्तेमाल न किया होता तो हादसा और खतरनाक हो सकता था। आग तेजी से फैल रही थी, अगर ऐशवर्या ने उनके कपड़े ना उतारे होते, जैसा की उन्होंने किया, तो यह और गंभीर हो सकता था।"
हालांकि, हमारा मानना है कि अर्चना को बचाने वाला हीरो कोई भी रहा हो। सबसे महत्तवपूर्ण यह है कि अर्चना सुरक्षित हैं।
जानकारी
कैसे हुआ था हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बच्चन्स ने जलसा में दीवाली पार्टी का आयोजिन किया था। पार्टी लंबी चली थी।
लगभग तीन बजे जब अर्चना अपनी बेटी के साथ आंगन में थीं, तभी दीये से उनके लहंगे में आग लग गई थी।
तब तक ज़्यादातर मेहमान जा चुके थे। जो बचे हुए थे, उनमें से भी ज़्यादातर सोच में पड़ गए कि क्या किया जाए।
इसके बाद अर्चना को आग से बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
जानकारी
फराह ने किया था ट्वीट
घटना के बाद शाहरुख की दोस्त और निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने उनकी प्रशंसा भी की थी। फराह ने ट्वीट कर लिखा था, '@iamsrk mohabbatman to the rescue! अर्चना के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना!' इस समय अर्चना डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं।
ट्विटर पोस्ट
देखें फराह खान का ट्वीट
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻@iamsrk mohabbatman to the rescue ! Praying for Archana ‘s speedy recovery 🙏🏻 pic.twitter.com/jbbRhU40lL
— Farah Khan (@TheFarahKhan) October 30, 2019