NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी खुद से उम्रदराज पार्टनर से रचाई शादी
    अगली खबर
    आलिया ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी खुद से उम्रदराज पार्टनर से रचाई शादी
    इन अभिनेत्रियों ने उम्रदराज पार्टनर से रचाई शादी

    आलिया ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी खुद से उम्रदराज पार्टनर से रचाई शादी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 17, 2022
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूजे के हो गए हैं। उन्होंने मुंबई में 14 अप्रैल को शादी रचाई है। आलिया ने एक बार कबूल किया था कि 11 साल की उम्र से ही उन्हें रणबीर पर क्रश था।

    ये दोनों के बीच प्यार ही था, जिसने उम्र के अंतर को खारिज कर दिया। आलिया 29 साल की हैं, वहीं रणबीर की उम्र 39 साल है।

    आज आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे, जिन्होंने खुद से उम्रदराज पार्टनर से शादी रचाई है।

    #1

    करीना कपूर

    इस सूची में पहला नाम लोकप्रिय अभिनेत्री करीना कपूर का है, जिन्होंने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। सैफ करीना से उम्र में 10 साल बड़े हैं, फिर भी उन्होंने अभिनेत्री का दिल चुरा लिया।

    32 साल की उम्र में करीना ने सैफ के साथ अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया था। वहीं, शादी के वक्त सैफ करीब 42 साल के हो गए थे।

    2012 में सैफ-करीना ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं।

    #2

    हेमा मालिनी

    हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ियों में से एक रही हैं। इंडस्ट्री में इन दोनों के प्यार और केमिस्ट्री की खूब चर्चा होती है।

    हेमा ने सच में साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की, जो उनसे उम्र में 13 साल बड़े हैं। उम्र में अंतर रिश्तों की मिठास को कम नहीं कर पाई।

    जब भी बॉलीवुड में प्यार की बात होगी तो हेमा-धर्मेंद्र की चर्चा जरूर होगी।

    #3

    श्रीदेवी

    दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की प्रेम कहानी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इन दोनों ने साल 1996 में शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का फासला करीब 8 साल का था।

    उनके उम्र के फासले को लेकर कई तरह की बातें भी की गई थीं। इसके बावजूद उनके रिश्ते में गर्माहट बनी रही।

    जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर श्रीदेवी-बोनी की बेटिया ही हैं, जो इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं।

    #4

    जेनेलिया डिसूजा

    रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पति-पत्नी की जोड़ी को रूपहले पर्दे पर खूब प्यार मिला है। दोनों की मुलाकात 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी।

    इसी फिल्म के सेट से दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। जब जेनेलिया ने रितेश से शादी करने का फैसला किया, तो अभिनेत्री की उम्र 25 साल थी, जबकि अभिनेता 34 साल के थे।

    दोनों की उम्र के बीच करीब 9 सालों का अंतर है।

    #5

    सायरा बानो

    पिछले साल ही अभिनेता दिलीप कुमार हम सभी को छोड़कर सदा के लिए चले गए। उनकी और सायरा बानो की प्रेम कहानी को भी काफी पसंद से पढ़ा जाता है।

    शादी के वक्त दिलीप की उम्र 44 साल थी, जबकि सायरा केवल 22 साल की थीं। इसका मतलब है कि दोनों की उम्र के बीच 22 सालों का फासला था।

    आज जब दिलीप नहीं हैं, तो सायरा उनके गम में अकेली हैं। उनसे उनकी जुदाई सही नहीं जा रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन? बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख की डिनर पार्टी में अपना खाना लेकर गए थे आमिर शाहरुख खान
    फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन, कैमरे देख छिपाया मुंह बॉलीवुड समाचार
    मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं- आलिया भट्ट आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025