LOADING...
नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर' पर NHRC ने जताई आपत्ति, जारी किया नोटिस
नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर' पर बवाल

नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर' पर NHRC ने जताई आपत्ति, जारी किया नोटिस

Mar 17, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

साउथ अभिनेता ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म 'KD: द डेविल' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। हाल ही में, फिल्म से एक गाना जारी किया गया था जिसे 'सरके चुनर तेरी सरके' शीर्षक दिया गया है। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। इस कड़ी में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नोटिस जारी करते हुए गाने पर आपत्ति जताई है।

कारण

गाने के बोल और डांस पर जताई नाराजगी

नोरा और संजय के गाने 'सरके चुनर' को लेकर लोगों की नाराजगी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि इसमें आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाले बोलों का इस्तेमाल किया गया है। कई लोगों ने नोरा के डांस पर भी आपत्ति जताई है। मामले ने और तूल पकड़ लिया जब वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल द्वारा दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने गाने से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

आपत्ति

इन हस्तियों ने भी गाने पर जताई आपत्ति

गायक अरमान मलिक ने गाने में कथित दोहरे अर्थ वाले शब्दों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने गाने को गीत लेखन के लिए एक "नई निम्नतम सीमा" बताया था। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर गाने का कड़ा विरोध करते हुए नोरा और संजय को इसका हिस्सा बनने के लिए खरी-खोटी सुनाया था। हालांकि, इन आलोचनाओं पर निर्माताओं का अब तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें, 'KD: द डेविल' 30 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Advertisement