LOADING...
नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर' यूट्यूब से हटा, विवाद के आगे झुके निर्माता
'सरके चुनर' गाने को यूट्यूब से हटाया गया

नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर' यूट्यूब से हटा, विवाद के आगे झुके निर्माता

Mar 17, 2026
03:04 pm

क्या है खबर?

ध्रुव सरजा की फिल्म 'KD: द डेविल' अपने गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर विवादों में है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही आलोचनाओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के समक्ष शिकायत दायर होने के बाद, निर्माताओं को आखिरकार अपने घुटने टेकने पड़े। नतीजन, उन्होंने यूट्यूब से 'सरके चुनर तेरी' गाने को हटा दिया है।

आरोप

गाने पर आपत्तिजनक बोल और अश्लीलता फैलाने का आरोप

हाल ही में, नोरा और संजय अभिनीत 'सरके चुनर तेरी' गाने को हिंदी के अलावा, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में जारी किया गया था। इसके हिंदी वर्जन को गायक मंगली ने आवाज दी है, जबकि बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दी। जहां कुछ लोगों द्वारा नोरा के डांस की तारीफ की गई, तो वहीं कईयों ने इसके बोल को आपत्तिजनक और अश्लीलता फैलाने वाला बताया।

शिकायत

CBFC के समक्ष दर्ज की गई शिकायत

NDTV के मुताबिक, गाने को लेकर मचे बवाल के बीच, एक वकील ने CBFC से संपर्क करते हुए इसपर तुरंत प्रतिबंध लगाने और इसे हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बोल और दृश्य अश्लील और हानिकारक हैं, खासतौर पर नाबालिगों के लिए। उनके द्वारा की गई शिकायत की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी सूचना दी गई जिसके बाद सेंसर बोर्ड को गाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement