NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एसएस राजामौली और महेश बाबू की 1,000 करोड़ी फिल्म से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर
    एसएस राजामौली और महेश बाबू की 1,000 करोड़ी फिल्म से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा
    महेश बाबू संग नहीं बन रही प्रियंका चाेपड़ा की जोड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    एसएस राजामौली और महेश बाबू की 1,000 करोड़ी फिल्म से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 28, 2024
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से एसएस राजामौली और महेश बाबू अपनी अगली जगंल एडवेंचर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा का नाम इस फिल्म के लिए तय हो चुका है, वहीं हाल ही में फिर प्रियंका की मौजूदगी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई।

    6 साल बाद प्रियंका की भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित थे, लेकिन अब खबर है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

    रिपोर्ट

    प्रियंका से मिले ही नहीं राजामौली

    टाइम्स नाउ को फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "हम नहीं जानते कि यह खबर आई कहां से। यहां तक कि राजामौली ने तो प्रियंका से इस प्रोजेक्ट के लिए मुलाकात तक नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के दवा किया गया है कि राजामौली इस सिलसिले में अब तक प्रियंका से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। महेश बाबू के अलावा इस फिल्म के लिए किसी कलाकार को साइन नहीं किया गया है।"

    कास्टिंग

    प्रियंका तो दूर-दूर तक लाइन में नहीं

    सूत्र ने आगे कहा, "राजामौली और उनके पिता (लेखक विजयेंद्र प्रसाद) पहले स्क्रिप्ट पर काम करना चाहते हैं। इसके बाद ही फिल्म से जुड़े बाकी कलाकारों का फैसला किया जाएगा और ये भी बता दें कि फिल्म के लिए प्रियंका के नाम पर दूर-दूर तक विचार नहीं किया जा रहा है। जब कोई फिल्म अपने शुरुआती चरण में होती है तो इस तरह की तमाम कहानियां बनती रहती हैं।"

    चर्चा

    प्रियंका को लेकर ऐसी थीं खबरें

    रिपोर्ट्स में बताया गया था कि राजामौली को इस फिल्म के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत है, जो दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व कर सके और विदेशों में बेहद लोकप्रिय हो। लिहाजा राजामौली ने इसके लिए प्रियंका को चुना।

    कहा गया कि फिल्म पर बातचीत करने के लिए प्रियंका और राजामौली पिछले 6 महीने में कई बार मिल चुके हैं।

    खबर यह भी आई कि प्रियंका पहली बार राजामौली के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    पिछली फिल्म

    पिछली बार इस हिंदी फिल्म में नजर आई थीं प्रियंका

    साल 2019 में फिल्म 'स्काई इज पिंक' में प्रियंका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म से प्रियंका बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी थीं।

    रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इस फिल्म के निर्माता थे। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आई थीं।

    टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी यह फिल्म दिखाई गई थी।

    अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप नेटफ्लिक्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एसएस राजामौली
    महेश बाबू
    प्रियंका चोपड़ा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    एसएस राजामौली

    फिल्म 'छत्रपति' का हिंदी रीमेक इस दिन होगा रिलीज, बेल्लमकोंडा साई श्रीनवास करेंगे बॉलीवुड डेब्यू प्रभास
    एसएस राजामौली ने 'RRR' के ऑस्कर अभियान के लिए खर्च किए 80 करोड़ रुपये? जानिए सच्चाई RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: चिरंजीवी ने एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी को किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें एमएम कीरवानी
    तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज  प्रभास

    महेश बाबू

    क्या '3D रामायण' में महेश बाबू निभाएंगे राम का किरदार? बॉलीवुड समाचार
    महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम, रिलीज हुआ गाना दक्षिण भारतीय सिनेमा
    महेश बाबू ने खरीदी ऑडी ई-ट्रॉन, जानिए इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स इलेक्ट्रिक वाहन
    इन बाप-बेटे की जोड़ियों को फिल्मों में देखना पसंद करेंगे फैंस सेलिब्रिटी गॉसिप

    प्रियंका चोपड़ा

    'दोस्ताना' के लिए प्रियंका चोपड़ा नहीं, ये अभिनेत्री थीं निर्देशक की पहली पसंद  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष को बताया अपनी जिंदगी का सबसे 'बुरा दौर' बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं अपनी बेटी का ख्याल? बताया किस बात का होता है मलाल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने चुना अपने से कम उम्र का जीवनसाथी, कई बड़े नाम शामिल कैटरीना कैफ

    आगामी फिल्में

    सलमान खान के साथ काम कर सातवें आसमान पर रश्मिका मंदाना, बोलीं- सपना सच हो गया सलमान खान
    अजय देवगन की 'आजाद' का पहला गाना 'बिरंगे' जारी, जानिए क्यों खास है ये फिल्म अजय देवगन
    अक्षय कुमार स्टंट करते हुए चोटिल, 'हाउसफुल 5' के सेट पर हुआ हादसा अक्षय कुमार
    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' की तीसरी किस्त का ऐलान, जानिए कब रिलीज होगी  रानी मुखर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025