'रामायण' के ट्रेलर को पाकिस्तान में भी मिले तारीफ, रणबीर-यश की परफॉरमेंस देख पाकिस्तानी यूट्यूबर्स भी हुए कायल
नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर, जो 30 जुलाई, 2026 को रिलीज हुआ है, सरहदों के पार भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
वहां के यूट्यूबर्स इसके शानदार दृश्यों, दमदार VFX और दमदार परफॉरमेंस की खूब सराहना कर रहे हैं।
खासकर रणबीर कपूर को भगवान राम, साई पल्लवी को सीता और यश को रावण के किरदारों में देखकर दर्शक बेहद प्रभावित हुए हैं।
इतने करोड़ के बजट में बनी है फिल्म 'रामायण'
माविया उमेर फारूकी ने कहा, 'VFX तो बहुत महंगा है, उन्होंने VFX के लिए हॉलीवुड वालों को बुलाया है।'
वहीं, हसनात खान यश के जबरदस्त रावण और महाकाव्य युद्ध के दृश्यों को देखकर अचंभित रह गईं। खबरों के अनुसार, यह फिल्म 2 हिस्सों में बन रही है और इसका कुल बजट 4 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
ऐसे में यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन सकती है। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 को रिलीज होगा, जिसमें रवि दुबे, लारा दत्ता और सनी देओल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।