पाकिस्तानी दर्शकों ने की 'रामायण' ट्रेलर के VFX और कलाकारों की तारीफ, जानिए क्या बोले?
मनोरंजन
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर हाल ही में सामने आया है। इसके शानदार विजुअल्स और 4 हजार करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट ने सबका ध्यान खींचा है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, यश रावण की भूमिका में हैं और साई पल्लवी सीता बनी हैं। इसकी चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब हो रही है। पाकिस्तान के यूट्यूबर मविया उमेर फारूकी ने फिल्म के ऐतिहासिक पैमाने और दमदार अभिनय की तारीफ की है।
वहीं, हसनात खान ने ट्रेलर को 'अविश्वसनीय' बताया है।
'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर आएगा
फिल्म 'रामायण' को 2 हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
अपनी दमदार स्टार कास्ट और बड़े बजट के कारण, यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।