NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती
    मनोरंजन

    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती

    लेखन मेघा
    May 23, 2023 | 11:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती
    निक जोनास ने की बेटी मालती मैरी की परवरिश पर बात (तस्वीर: इंस्टा/@nickjonas)

    हॉलीवुड सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। निक ने 2018 में प्रियंका से शादी की थी और 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ। हाल ही में निक ने प्रियंका के बारे में बात करते हुए कहा कि शादी के बाद उन्होंने हिंदुत्व के बारे में बहुत कुछ सीखा है। ऐसे में उनकी बेटी हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही है।

    हिंदू धर्म के बारे में जानना प्रेरणादायक- निक

    निक ने हाल ही में डैक्स शेफर्ड के साथ पॉडकास्ट चैनल आर्मचेयर एक्सपर्ट में प्रियंका से शादी के बाद हिंदू धर्म के अपने अनुभव के बारे में बात की। निक ने कहा, "भगवान के साथ मेरा अटूट रिश्ता है, लेकिन मेरे एक किताब में पढ़ने के अलावा भी भगवान ने कई अवतार लिए हैं। एक हिंदू भारतीय महिला से शादी करने के बाद, मैंने उस धर्म और आस्था के बारे में बहुत कुछ सीखा, जो प्रेरणादायक है।"

    मालती पर होगा दोनों धर्मों का प्रभाव- निक

    इसके साथ ही निक ने बताया कि कैसे उनकी बेटी पर भी उनके क्रिश्चियन और प्रियंका के हिंदू धर्म का अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। निक ने कहा, "मैं और प्रियंका एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबल के सिद्धांतों के साथ हिंदू धर्म के तत्व भी होंगे।" प्रियंका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि मालती दिखती जोनस है, लेकिन है असली चोपड़ा क्योंकि वह भारतीय खाने को बहुत पसंद करती हैं।

    इसलिए चुना सरोगेसी का रास्ता

    निक और प्रियंका की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। मालती प्रीमैच्योर बेबी थी और ऐसे में वह समय उनके लिए काफी कठिन था। अभिनेत्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह स्वास्थ्य संबंधी बीमारी के चलते मां नहीं बन सकती थीं। ऐसे में उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना था। अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि 30 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने एग फ्रीज करा दिए थे।

    जीजू कहलाने से निक को नहीं है दिक्कत

    प्रियंका से शादी के बाद से ही निक पूरे देश के 'जीजू' बन गए और उन्हें अक्सर इसी नाम से बुलाया जाता है। ऐसे में BBC के चैट शो में निक ने उन्हें 'जीजू' कहे जाने के बारे में बात की। निक ने कहा, "कुछ समय पहले हम मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और वहां सभी फोटोग्राफर मुझे जीजू कह रहे थे। अब मुझे भी यह अच्छा लगता है।"

    निक और प्रियंका की आगामी परियोजनाएं

    निक इन दिनों जोनास ब्रदर्स के साथ अपने आगामी एल्बम 'द एल्बम' का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रैपर किंग के साथ 'मान मेरी जान' गाने के नए वर्जन को गाया था। प्रियंका की बात करें तो वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आ रही हैं। इसके बाद अभिनेत्री फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी, जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    निक जोनास
    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी ऑस्कर विजेता फिल्म 'RRR', खुद किया खुलासा राम चरण
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  अमेजन प्राइम वीडियो

    निक जोनास

    प्रियंका चोपड़ा का बेटी मालती को लेकर खुलासा, कहा- दिखती जोनास है, लेकिन है असली चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पहली बार भारत आईं बेटी मालती, देखिए वीडियो  प्रियंका चोपड़ा
    निक जोनस ने सुपरहिट गाने 'मान मेरी जान' का अंग्रेजी संस्करण किया जारी संगीत इंडस्ट्री
    प्रीति जिंटा ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग खेली होली, सामने आईं तस्वीरें प्रीति जिंटा

    बॉलीवुड समाचार

    'द केरल स्टोरी' 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली साल की दूसरी फिल्म बनी द केरला स्टोरी फिल्म
    प्रभास से लेकर अजय देवगन तक, इस साल जून में रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में आगामी फिल्में
    जिमी शेरगिल की 'आजम' की रिलीज तारीख टली, अब इस दिन आएगी फिल्म  जिमी शेरगिल
    अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत बाथरूम में मृत मिले, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका      टीवी जगत की खबरें
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023