Page Loader
'सकर' गाना हिट होने के बाद निक ने प्रियंका को दिया 2.5 करोड़ का तोहफा

'सकर' गाना हिट होने के बाद निक ने प्रियंका को दिया 2.5 करोड़ का तोहफा

Mar 13, 2019
11:57 am

क्या है खबर?

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक एल्बम 'सकर' में नज़र आईं थीं। वीडियो में प्रियंका-निक की रोमांटिक केमेस्ट्री दिखी थी। निक और प्रियंका दोनों को इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ मिल रही है। यह गाना टॉप पर पहुंच गया है। इसी खुशी में निक ने प्रियंका को लग्जीरियस गिफ्ट दिया है। न‍िक ने प्र‍ियंका को लगभग 2.5 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबाच एस क्लास कार तोहफे में दी है।

पोस्ट

प्रियंका ने निक को बताया पति नंबर वन

प्रियंका ने कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जब पति नंबर वन पर होता है तो पत्नी को मर्सिडीज कार मिलती है। आपको एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनास से मिलवाते हैं।" फोटो में कार के आगे निक और प्रियंका भी खड़े दिख रहे हैं। फोटो में दिख रही मर्सडीज कार का रंग काला है। इस तस्वीर में प्रियंका के हाथ में उनका कुत्ता तो निक के हाथ में सैंपेन की बोतल दिख रही है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट

जानकारी

निक ने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग के बारे में किया था पोस्ट

बता दें कुछ दिनों पहले निक ने जोनास ब्रदर्स के कमबैक सॉन्ग के टॉप लिस्ट में होने की खबर शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए निक ने सभी का शुक्रिया किया था।

बयान

कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा है काम

जोनास ब्रदर्स एल्विस ड्यूरन के शो में बता चुके हैं कि 'सकर' के बाद बहुत सारे नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि लगभग 30-40 गाने रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जिन्हें जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा।

गाना

'सकर' में जोनास ब्रदर्स की केमिस्ट्री है शानदार

'सकर' गाने में जहां निक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ हैं तो वहीं जो जोनास और केविन जोनास अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। जोनास ब्रदर्स के इस गाने में तीनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। साथ ही जोनास ब्रदर्स की बॉन्डिंग भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज़ होने पर प्रियंका ने वीडियो शेयर किया था। गाने को उसी जगह फिल्माया गया है, जहां पर 'द फेवरिट' शूट की गई थी।

शादी

पिछले साल निक-प्रियंका की हुई थी शादी

गौरतलब है कि 01 और 02 द‍िसंबर, 2018 को जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपने से उम्र में 11 साल छोटे अमेर‍िकी स‍िंगर न‍िक जोनास से शादी की थी। इस शादी की चर्चा पूरी दुन‍िया में हुई थी। शादी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं। ये शादी दो रीति रिवाजों से हुई थी। पहले दोनों ने क्र‍िश्‍च‍ियन वेड‍िंग की थी और फ‍िर हिंदू रीति रिवाज से हमसफर बने थे।