Page Loader
प्रियंका का खुलासा, अपनी शादी में निक ने किया था काम, उठाए थे सिलेंडर

प्रियंका का खुलासा, अपनी शादी में निक ने किया था काम, उठाए थे सिलेंडर

Oct 04, 2019
06:28 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लगभग एक साल हो गया है। निक-प्रियंका की शादी शाही अंदाज में जोधपुर में पिछले साल दिसंबर में हुई थी। लेकिन अब भी अभिनेत्री से कई मौकों पर उनकी शादी से जुड़े सवाल किए जाते हैं। ऐसा ही कुछ 'द कपिल शर्मा शो' में हुआ जहां पीसी अपनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शादी के अलावा भी कई चीजों पर बात की।

जानकारी

शादी से 10 दिन पहले ही निक का परिवार भारत आ गया था

शो में प्रियंका ने अपनी शादी से जुड़ी हुई कई दिलचस्प चीजें बताईं। प्रियंका ने बताया कि चूंकि वह अपने काम के सिलसिले में बिजी थीं तो निक की फैमिली ने उनकी शादी की तैयारियों में काफी मदद की थी। प्रियंका ने बताया, "निक का परिवार शादी की तैयारियों में सहायता करने के लिए 10 दिन पहले ही भारत आ गया था ताकि मैं अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर सकूं। यहां तक की निक ने सिलेंडर तक उठाए थे।"

गलतफहमी

जयमाला सेेरेमनी को निक के परिवार ने समझ लिया था लड़ाई

एक और किस्सा साझा करते हुए प्रियंका ने बताया कि जोनास परिवार को थोड़ी गलतफहमी हो गई थी कि जयमाला सेरेमनी, लड़ाई है। प्रियंका ने कहा, "निक की फैमिली को लगा उन्हें कुछ करना है। तो उन्होंने निक को उठाया और धक्का देने लगे। उनकी तरफ से आठ लोग थे जबकि मेरी तरफ से सिर्फ तीन लोग थे।" दरअसल, प्रियंका को जयमाला के लिए भाईयों ने ऊपर उठाया था तो इस पर निक के परिवार को गतलफहमी हो गई थी।

वर्क फ्रंट

11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करे तो प्रियंका, इस समय 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोट करने के सिलसिले में प्रियंका अब तक कई मंचों पर शिरकत कर चुकी हैं। पीसी की बायोग्राफिकल फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। इसे RSVP मूवीज़ प्रोड्यूस कर रहा है। इसमें प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, रोहित शराफ और जायरा वसमी भी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

जानकारी

आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित है 'द स्काई इज़ पिंक'

'द स्काई इज़ पिंक' की कहानी मोटीवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित है। बता दें कि आयशा को जन्म के समय से ही 'Severe Combined Immuno-Deficiency (SCID)' नाम की बीमारी थी। 18 साल में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।