नीना गुप्ता की सीरीज 'चुंबक' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगा ये पारिवारिक ड्रामा
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की सीरीज 'चुंबक' का ऐलान इस साल की शुरुआत में किया गया था। अब निर्माताओं ने इस पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा का आधिकारिक ट्रेलर जारी करते हुए रिलीज तारीख बता दी है। इसका लेखन और निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया है, जबकि निर्माण जमनादास मजीठिया ने अपने बैनर हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के तहत किया है। सीरीज में देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, सुमित व्यास, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे मौजूद हैं।
स्ट्रीमिंग
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सीरीज
'चुंबक' का ट्रेलर मुंबई के एक पुराने रो-हाउस में रहने वाले 5 अलग-अलग परिवारों को साथ लाता है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज के शहरी जीवन में हमारे आसपास रहने वाले लोग ही हमारा परिवार बन जाते हैं। वह एक-दूसरे का साथ देने से लेकर वाईफाई का पासवर्ड तक साझा करते हैं।
यह एक लाइट-हार्टेड और बहु-पीढ़ीगत कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें रोहित रॉय और एली अब्राम भी तड़का लगाते हैं।
इसका प्रीमियर 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Iss colony mein padosiyon ke saath chipke hai problems 👀 And the name is Chumbak Colony 🤭🧲 pic.twitter.com/mA4eysUBGB
— Netflix India (@NetflixIndia) August 26, 2026