'मां बहन' का ट्रेलर जारी; अदाओं से नहीं, हत्या से धक-धक कराने आईं माधुरी दीक्षित
क्या है खबर?
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मां बहन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म अफरा-तफरी, अप्रत्याशित मोड़ और हास्य परिस्थितियों से भरपूर होने वाली है। निर्देशन की कमान सुरेश त्रिवेनी ने संभाली है, जो विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के निर्देशक रह चुके हैं। कहानी एक मां और उसकी 2 बेटियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें तड़का लगाने का काम रवि किशन ने किया है।
ट्रेलर
हास्य, रोमांच और सस्पेंस का मिश्रण है फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत रेखा (माधुरी) से होती है, जो कॉलोनी की रानी है और उसकी एक झलक का मोहल्ला दीवाना है। उसकी बड़ी बेटी जया (तृप्ति) शादीशुदा है और छोटी बेटी सुषमा (धर्णा दुर्गा) रील्स की दीवानी है। तीनों की जिंदगी में तब भूचाल आता है, जब गुप्ता (रवि) की उनके घर पर हत्या हो जाती है। बस यहीं से कहानी में उठा-पटक शुरू हो जाती है। कुल मिलाकर ट्रेलर मजेदार है। फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
Ek Maa. Do Behen. Teeno tabahi 💥 Ek sansani kaand ke liye taiyaar ho jao 🥰 pic.twitter.com/4iSwUwbBNb
— Netflix India (@NetflixIndia) May 22, 2026