Loading...
सीरीज 'शक' की रिलीज तारीख आई, लापता बच्चे की तलाश भटकती दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
'शक' की रिलीज तारीख का ऐलान

सीरीज 'शक' की रिलीज तारीख आई, लापता बच्चे की तलाश भटकती दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

Sep 07, 2026
01:55 pm

क्या है खबर?

परिणीति चोपड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक' का ऐलान इस साल की शुरुआत में हुआ था, जिसकी रिलीज तारीख आ गई है। इसका निर्माण मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है, जो भविष्य में मीना कुमारी की बायोपिक लेकर आएंगे। वहीं निर्देशन रेनसिल डी'सिल्वा द्वारा किया गया है। पहले सीरीज का नाम 'तलाश: ए मदर्स सर्च' था, जो अब 'शक: ट्रस्ट नो वन' में बदल गया है।

कास्ट और रिलीज

जानिए कब और कहां होगा सीरीज का प्रीमियर

नेटफ्लिक्स ने 'शक' की प्रीमियर तारीख का ऐलान किया है। साथ में पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'शक की सुई चल पड़ी है, तारीख नजदीक आ रही है।'

यह 24 सितंबर, 2026 से इसी प्लेटफॉर्म पर सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

इसकी कहानी एक मां और उसके 9 साल से लापता बच्चे की तलाश पर आधारित है। इसमें ताहिर राज हुसैन, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, व्यास सुमित और हर्लिन सेठी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT