'लस्ट स्टोरीज 3' का ट्रेलर हुआ जारी, इश्क-तड़प और अनकही ख्वाहिशों से भरपूर कहानी
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' के अब तक 2 भाग आ चुके हैं। अब इसका तीसरा भाग आने वाला है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की रियल-लाइफ जोड़ी ऑन-स्क्रीन नजर आई है। फिल्म के अन्य मुख्य किरदारों में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल, राधिका मदान, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी हैं। निर्देशन आदित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने मिलकर किया है।
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी 'लस्ट स्टोरीज 3'
फिल्म का ट्रेलर 5 जोड़ियों से मिलवाता है, जिनकी जिंदगी में अलग-अलग समस्याएं चल रही हैं। किसी को प्यार की चाह है, तो कोई उलझे रिश्तों में घिरा है।
यह सिर्फ शारीरिक आकर्षण को नहीं दिखाता, बल्कि शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव, अजीब बातचीत और उनके छिपे रहस्यों को भी बखूबी दर्शाता है।
कुल मिलाकर फिल्म इश्क, तड़प, वासना और अनकही ख्वाहिशों को अपने साथ समेटकर लाने का वादा करती है।
फिल्म 18 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Ready for round 3? 👀 Back again with lust, longing & messy love 💕 pic.twitter.com/cqvPFreUUG
— Netflix India (@NetflixIndia) September 9, 2026