NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट से खुशी कपूर तक, नेटफ्लिक्स के टुडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे ये भारतीय सितारे 
    अगली खबर
    आलिया भट्ट से खुशी कपूर तक, नेटफ्लिक्स के टुडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे ये भारतीय सितारे 
    आलिया भट्ट, सुहाना खान और खुशी कपूर लेंगी टुडुम में हिस्सा

    आलिया भट्ट से खुशी कपूर तक, नेटफ्लिक्स के टुडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे ये भारतीय सितारे 

    लेखन मेघा
    Jun 02, 2023
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    नेटफ्लिक्स का कार्यक्रम टुडुम जल्द लौटने के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस साल भी प्रशंसक इसको लेकर काफी उत्सुक हैं।

    पिछले 2 साल से जहां टुडुम का आयोजन वर्चुअली हो रहा था तो इस बार कई भारतीय सितारे इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं।

    अब टुडुम की तारीखों के ऐलान हो गया है, जिसमें आलिया भट्ट शिरकत करेंगी तो 'द आर्चीज' में नजर आने वाली सुहाना खान और खुशी कपूर भी दिखाई देंगी।

    विस्तार

    3 दिन होगा कार्यक्रम का आयोजन

    टुडुम का आयोजन 3 दिन तक ब्राजील के साओ पाउलो में होगा। 16 जून से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 18 जून तक चलेगा, जो 17 जून को दुनिया भर में लाइव प्रसारित होगा।

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जो 'द आर्चीज' के साथ अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं, ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की इसकी जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, 'रिवरडेल से साओ पाउलो तक, 18 जून को टुडुम ग्लोबल फैन इवेंट में द आर्चीज गैंग को देखें।'

    विस्तार

    क्या है टुडुम?

    टुडुम नेटफ्लिक्स की किसी भी सीरीज या फिल्म शुरू होने से पहले आने वाली 'टुडुम' ध्वनि से प्रेरित है।

    17 जून को टुडुम की 2 घंटे तक यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिसमें शामिल होने के लिए 2 जून से मुफ्त में टिकट भी मिलेंगे।

    'टुडुम' में दुनिया भर के नेटफ्लिक्स के सितारे शामिल होंगे और इसमें पहले कभी न देखे गए फुटेज, ट्रेलर और आने वाली सीरीज, फिल्मों और गेम्स के फर्स्ट लुक प्रशंसकों के साथ साझा होंगे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    Instagram post

    A post shared by suhanakhan2 on June 2, 2023 at 1:32 pm IST

    विस्तार

    ये भारतीय सितारे लेंगे हिस्सा

    सुहाना ने नेटफ्लिक्स की ओर से साझा किए गए वीडियो के साथ यह जानकारी दी है, जिसमें आलिया नजर आ रही हैं।

    आलिया टुडुम में इस बार अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म ''हार्ट ऑफ स्टोन' के कलाकारों गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हिस्सा लेंगी। यह आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।

    इसके अलावा सुहाना, खुशी, अगस्त्य नंदा और जहान कपूर सहित जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के सभी सितारे टुडुम में नजर आने वाले हैं।

    विस्तार

    'द आर्चीज' की शूटिंग हो चुकी है पूरी

    जोया के निर्देशन में बनी 'द आर्चीज' की कहानी कॉमिक बुक के किरदार आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है।

    1960 के दशक की कहानी दिखाती इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल पूरी हो चुकी है।

    इस फिल्म का निर्माण रीमा कागती ने अपने प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी, ग्राफिक्स इंडिया और आर्ची कॉमिक्स के साथ किया है।

    इस फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा भी शामिल हैं, जो भी नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आलिया करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। 20 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ बनी है। इसके अलावा वह 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे भाग का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    सुहाना खान

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    नेटफ्लिक्स

    नेटफ्लिक्स हुआ डाउन, यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा का नहीं ले पा रहे आनंद टेक्नोलॉजी
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें  अर्जुन कपूर
    'मिसमैच्ड' का तीसरा सीजन लाने को तैयार निर्माता, प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ आएंगे साथ नजर OTT प्लेटफॉर्म
    नेटफ्लिक्स की 'डब्बा कार्टेल' में शबाना आजमी के साथ नजर आएंगे गजराज राव शबाना आजमी

    बॉलीवुड समाचार

    गोधरा कांड पर बनी एक और फिल्म, 'गोधरा: एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी' का टीजर जारी गोधरा कांड
    सोनम बाजवा का खुलासा, बोलीं- अंतिम समय पर 3 बॉलीवुड फिल्मों से निकाला गया था बाहर मनोरंजन
    'फराज' की असफलता पर भड़के हंसल मेहता, कहा- पूरे भारत में सिर्फ 80 सिनेमाघर दिए गए हंसल मेहता
    'सत्यप्रेम की कथा': कार्तिक के गाने पर निर्माताओं ने लगाए करोड़ों रुपये, क्या होगा खास? सत्यप्रेम की कथा

    आलिया भट्ट

    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया रणवीर सिंह
    रणबीर-आलिया कर रहे तस्वीरें लेकर निजता का हनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई  रणबीर कपूर
    राम चरण समेत इस साल ये 6 भारतीय कलाकार कर रहे हैं हॉलीवुड का रुख  राम चरण
    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  प्रियंका चोपड़ा

    सुहाना खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    सुहाना खान ने उन्हें 'काली' कहने वालों को दिया जवाब, शेयर किए कमेंट्स इंस्टाग्राम
    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    रक्षा बंधन विशेष: बॉलीवुड के भाई-बहन जिन्हें आप पर्दे पर साथ देखना चाहेंगे बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025