परिणीति चोपड़ा की सीरीज 'शक' का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिल घुमा देगा दिमाग
क्या है खबर?
परिणीति चोपड़ा की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इससे पहले निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें ताहिर राज हुसैन, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, सुमित व्यास और हर्लिन सेठी जैसे कई सितारे भी शामिल हैं। निर्देशन रेनसिल डी'सिल्वा ने किया है, जबकि निर्माण मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा किया गया है। 'शक' एक मां और 9 साल पहले अस्पताल से चुराई उसकी बेटी पर आधारित सीरीज है।
ट्रेलर
बच्ची की तलाश और कई रहस्यों से रूबरू करता है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत परिणीति के किरदार से होती है, जो अपनी नवजात बच्ची की हमेशा सुरक्षा करने की कसम खाती है। उसकी पूरी जिंदगी तब बदलती है, जब एक रात वही बच्ची अस्पताल से चोरी हो जाती है।
बच्ची की तलाश में वह खुद मानसिक संतुलन खो बैठी है या किसी साजिश का शिकार है, यही रहस्य सीरीज में डर, संघर्ष, छल-कपट और भावनात्मक पहलू दिखाने का वादा करते हैं।
यह सीरीज 24 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Case ki bhool bhulaiya mein, there’s no way out other than Shaque. pic.twitter.com/zC0jPvi1EN
— Netflix India (@NetflixIndia) September 10, 2026