फिल्म 'मां बहन' के किरदारों का हुआ नामकरण, निर्माताओं ने बताया कब आएगा ट्रेलर
क्या है खबर?
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म 'मां बहन' के जरिए दर्शकाें का मनोरंजन करने आ रही हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए सभी किरदारों से रूबरू करवाया था। 21 मई को फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट आया है, जिसमें इन किरदारों का नामकरण किया गया है। इसके अलावा, ट्रेलर की रिलीज तारीख का खुलासा भी कर दिया गया है। बता दें, इस डार्क कॉमेडी का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।
ऐलान
22 मई को आएगा 'मां बहन' का ट्रेलर
नए वीडियो क्लिप में, माधुरी का 'कॉलोनी रानी रेखा' के तौर पर परिचय कराया गया है। बेटी बनीं तृप्ति 'सयानी रानी जया' के किरदार में हैं। दूसरी बेटी का किरदार धर्णा दुर्गा निभा रही हैं, जिन्हें 'रील्स रानी सुषमा' के तौर पर पेश किया गया है। रवि किशन भी इसका हिस्सा हैं और वह 'आदर्श पुरुष गुप्ता' के किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 मई को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Miliye Rekha ji se 🥰 Poore colony ki dhak dhak queen 💃 pic.twitter.com/cYgLjhl4ol
— Netflix India (@NetflixIndia) May 21, 2026