नेटफ्लिक्स की सीरीज 'चुंबक' देने आ रही हंसी की डोज, रिलीज तारीख का हुआ ऐलान
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने साल की शुरुआत में अपने पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा 'चुंबक' का ऐलान किया था। आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज का निर्माण जमनादास मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने अपने बैनर हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के तहत किया है। इसमें दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई कलाकार मौजूद हैं। अब निर्माताओं ने सीरीज का प्रोमो जारी करते हुए इसकी आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान किया है।
रिलीज
जानिए OTT पर कब रिलीज होगी 'चुंबक'
'चुंबक' की कहानी मुंबई के एक पुराने रो-हाउस में रहने वाले 5 अलग-अलग परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अप्रत्याशित हालातों में फंसकर एक परिवार बन जाते हैं।
जमनादास और आतिश की जोड़ी पहले भी 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे लोकप्रिय शो का निर्माण कर चुके हैं। 'चुंबक' भी इसी की तरह भरपूर कॉमेडी और ड्रामा देने का वादा करती है।
प्रोमो में नीना और देवेन बताते हैं कि ये सीरीज 28 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Chumbak Colony Society Notice! 📢 Padosiyon se milne ka waqt aa raha hai 🤭🧲 pic.twitter.com/FXBquhgd8N
— Netflix India (@NetflixIndia) July 31, 2026