Loading...
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' का हुआ ऐलान, इस दिन से गूंजेंगे हंसी के ठहाके 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' का हुआ ऐलान, इस दिन से गूंजेंगे हंसी के ठहाके 

Sep 16, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ घर-घर में हंसी की डोज देने आ रहे हैं। उनके लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के 5वें सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। साथ में स्ट्रीमिंग तारीख भी बताई गई है। इस बार, शो को 'हसी का त्यो-हाहा-हार' के इर्द-गिर्द केंद्रित किया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी, त्योहारों और पारिवारिक मनोरंजन को एक साथ लाया गया है। अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू फिर जज की कुर्सी संभालेंगे।

प्रीमियर

नेटफ्लिक्स पर फिर दस्तक देगा कॉमेडी शो

निर्माताओं ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' का ऐलान करते हुए मजेदार प्रोमो साझा किया है जो दिवाली, क्रिसमस और अन्य त्याेहारों को मनाने का वादा करता है।

पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। हालांकि, मेहमानों के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

शो का प्रीमियर 26 सितंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर होगा। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT