'मुसाफिर कैफे' की सफलता ने खोली दूसरे सीजन का राह, निर्माताओं ने किया ऐलान
क्या है खबर?
विक्रांत मैसी की वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' का प्रीमियर पिछले महीने हुआ था। लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित रोमांटिक-ड्रामा में वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी मुख्य किरदारों में हैं। इसका निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। सीरीज को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे खुश होकर निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दूसरे सीजन के साथ विक्रांत, वेदिका और महिमा की कहानी आगे बढ़ेगी।
घोषणा
'मुसाफिर कैफे' सीजन 2 के साथ लौटेगी ट्रायएंगल लव-स्टोरी
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सीरीज के तीनों मुख्य कलाकार 'मुसाफिर कैफे' के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान करते हैं।
उन्होंने कहा कि कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, बस कुछ वक्त के लिए रुकती हैं। इसलिए दूसरे सीजन के साथ वह दर्शकों के बीच लौटेंगे। हालांकि, स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
बता दें, 'मुसाफिर कैफे' का प्रीमियर पिछले महीने 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर हुआ था।