Loading...
'लॉकअप सीजन 2' के साथ फिर लौटेगा सच या सजा का खेल, इस बार मेजबान कौन?
'लॉकअप सीजन 2' का हो गया ऐलान

'लॉकअप सीजन 2' के साथ फिर लौटेगा सच या सजा का खेल, इस बार मेजबान कौन?

Sep 30, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' अपने दूसरे सीजन के साथ फिर लौटेगा। एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीषा शर्मा द्वारा निर्मित और मलाया प्रधान द्वारा निर्देशित, शो का पहला सीजन इसी साल जून, 2026 में प्रसारित हुआ था। शो में राम कपूर, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला और शिवांगी जोशी समेत कई सितारे आए और अंत में श्रेया कालरा ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान किया है।

घोषणा

नेटफ्लिक्स पर फिर खुलेंगे जेल के दरवाजे

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'लॉकअप सीजन 2' का आधिकारिक ऐलान एक पोस्टर जारी करते हुए किया है।

उन्होंने कैप्शन दिया, 'लौट रहा है लॉक अप। भाग कर जाओगे कहां? लॉकअप सीजन 2 देखें, जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' इससे साफ है कि जेल के दरवाजे फिर खुलेंगे और नए कैदी इकट्ठा हाेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि पहले सीजन की तरह, रितेश देशमुख और फराह खान फिर मेजबान बनकर लौटेंगे।

शो की स्ट्रीमिंग तारीख आना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT