Loading...
'चोर निकल के भागा' के सीक्वल का ऐलान, फिर लौटेगी यामी गौतम-सनी कौशल की जोड़ी
'चोर निकल के भागा' के सीक्वल का हुआ ऐलान

'चोर निकल के भागा' के सीक्वल का ऐलान, फिर लौटेगी यामी गौतम-सनी कौशल की जोड़ी

Nov 23, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' 2023 में रिलीज हुई थी। 3 साल बाद निर्माताओं ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है। साथ में रिलीज तारीख भी जारी कर दी है। आने वाली फिल्म में शरद केलकर भी अपने किरदार के साथ वापसी करेंगे, जबकि श्रेया चौधरी नए चेहरे के रूप में इसका हिस्सा बन चुकी हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन अजय सिंह ने किया है।

पोस्टर

इस बार ताज की लूटपाट पर केंद्रित होगी कहानी

निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जो एक खूबसूरत ताज की झलक दिखाता है।

जहां पहले भाग की कहानी एक एयरक्राफ्ट में हीरे की लूट के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं दूसरी किस्त में एक्शन एक क्रूज़ शिप पर शिफ्ट हो जाता है। इस बार लूटपाट एक कीमती ताज को लेकर होगी।

पोस्टर का विजुअल सीक्वल की नई सेटिंग और इसके सेंट्रल डकैती की ओर इशारा करता है।

फिल्म 17 दिसंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT