Loading...
जल आपदा बनकर कुदरत का कहर दिखाती हैं ये फिल्में, रोंगटे खड़े कर देगा हर दृश्य
बाढ़ आपदा पर आधारित हैं ये फिल्में

जल आपदा बनकर कुदरत का कहर दिखाती हैं ये फिल्में, रोंगटे खड़े कर देगा हर दृश्य

Aug 28, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

नेपाल में आए तबाही के मंजर ने एक बार फिर पानी की विनाशकारी शक्तियों का दर्शन करा दिया है। जाहिर है कि जब कुदरत का कहर जमीन पर गिरता है, तो अपने साथ न जाने कितनी जिंदगियों को ले जाता है। सिनेमा भी इस तरह की भयानक आपदाओं और मानवता के जीवित रहने के संघर्ष को कई बार पर्दे पर दिखा चुका है। एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर डालते हैं, जिन्होंने विनाशकारी जल आपदा की कहानियों को दिखाया है।

#1

'केदारनाथ'

जून 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ और मंदाकिनी घाटी में आई भीषण बाढ़ का मंजर बॉलीवुड फिल्म 'केदारनाथ' में देखने को मिला, जो 2018 में रिलीज हुई।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म एक मुस्लिम पिट्ठू और हिंदू पर्यटक लड़की के बीच पनपती अधूरी प्रेम-कहानी पर आधारित है।

हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स में केदारनाथ घाटी में बादल फटने और तबाही के खौफनाक को दिखाया जाता है। इसका हर दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला है।

#2 & #3

'दशावतारम' और 'द इम्पॉसिबल'

2004 में आई 'दशावतारम' हिंद महासागर की विनाशकारी सुनामी को दिखाती है।

दिग्गज अभिनेता कमल हासन अभिनीत यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, लेकिन इसका क्लाइमैक्स तमिलनाडु के तट पर आई भीषण सुनामी का दृश्य दिखाता है।

इसी साल हॉलीवुड की फिल्म 'द इम्पॉसिबल' भी रिलीज हुई, जो हिंद महासागर में आई सुनामी में फंसे एक परिवार की सच्ची कहानी पर आधारित है।

इसमें दिखाया गया है कि थाईलैंड में छुटि्टयां मनाने गया एक परिवार प्राकृतिक आपदा में फंस जाता है।

ADVERTISEMENT

#4 & #5

'द ग्रेट फ्लड' और 'नोआ'

दिसंबर, 2025 में आई 'द ग्रेट फ्लड' साउथ कोरियन साइंस-फिक्शन फिल्म है, जो जल आपदा को भविष्यवादी के नजरिए से दिखाती है।

इसकी कहानी एक शोधकर्ता मां और उसके बेटे पर आधारित है, जो बाढ़ में डूब रही एक बहुमंजिला इमारत के भीतर फंस जाते हैं।

वहीं निर्देशक डैरेन एरोनोफ्स्की की फिल्म 'नोआ' बाइबिल में वर्णित जल प्रलय को फिल्मी पर्दे पर सिनेमाई रूप में पेश करती है। फिल्म में बाढ़ का खौफनाक मंजर दिल दहला देने वाला है।

ADVERTISEMENT