Loading...
'बिग बॉस 20' के निर्माताओं पर भड़कीं नेहा भसीन, दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल
नेहा भसीन ने 'बिग बॉस 20' के खिलाफ नाराजगी जताई

'बिग बॉस 20' के निर्माताओं पर भड़कीं नेहा भसीन, दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल

Nov 16, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी रहीं गायिका नेहा भसीन एक बार फिस से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'बिग बॉस 20' निर्माताओं की कड़ी आलोचना की और नाराजगी जताई। दरअसल, गायिका ने शो में महिलाओं व पुरुष प्रतियोगियों के प्रति कथित दोहरे मानदंडों और टॉक्सिक नैरेटिव को लेकर कड़ी आलोचना की है। उनके मुताबिक, महिला प्रतियोगी लगातार विच-हंट का सामना करती है, जबकि पुरुष प्रतियोगी के बर्ताव को माफ कर दिया जाता है।

आलोचना

जेंडर बायस की झलक बन गया 'बिग बॉस'

नेहा ने कहा कि 'बिग बॉस' रियलिटी शो से आगे बढ़कर, समाज में फैली गहरी सोच और जेंडर बायस की झलक बन गया है। निर्माता जानबूझकर TRP बटोरने के लिए विवादित बातें बनाते हैं।

उन्होंने बताया कि दर्शकों का इन बातों का समर्थन करने का मन होना भी उतनी ही चिंता की बात है।

गायिका ने सवाल किया कि महिलाओं को इतनी आसानी से मैनिपुलेटिव या विलेन क्यों कहा जाता है, जबकि पुरुषों को अक्सर ऐसे मासूम दिखाते हैं।

भेदभाव

औरतों को हमेशा मतलबी दिखाने पर भड़कीं नेहा

गायिका ने समाज की उस आदत पर सवाल उठाया कि पुरुषों को आसानी से बेवकूफ बनाया जा सकता है, जबकि औरतों को मतलबी दिखाया जाता है जो पब्लिक में बुराई के लायक होती हैं।

उन्होंने कहा कि समाज अक्सर पुरुषों के कामों को माफ करके औरतों को जिम्मेदार ठहराकर स्क्रिप्ट बदल देता है।

उन्होंने कहा कि यह व्यवहार पीढ़ियों से चली आ रही पेट्रियार्कल कंडीशनिंग का नतीजा है और महिलाएं लगभग वही स्ट्रक्चर बनाए रखती हैं, जो भेदभाव करते हैं।

ADVERTISEMENT

कारण

जानिए किस ओर था नेहा का निशाना

नेहा की यह प्रतिक्रिया 'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड के बाद आई है।

दरअसल, होस्ट सलमान खान ने स्काउटओपी की फटकार लगाते हुए अकेले खेलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह बार-बार अपने खेल को लव गिल के इर्द-गिर्द न घुमाएं।

अन्य घरवालों ने भी माना कि लव कहीं न कहीं स्काउट को अपने इशारों पर नचा रही हैं। वह गेमर को सिर्फ एक जरिया बनाकर अपने खेल को आगे बढ़ा रही हैं।

ADVERTISEMENT